फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kuchery me hota

कचहरी में होता है कस्टडी से फरारी का सौदा

Sat, 05 Nov 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 05 Nov 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
kuchery me hota
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कचहरी में पुलिस और बंदियों के बीच चंद रुपयों में कस्टडी से फरारी का सौदा होता है। बृहस्पतिवार को मुल्जिम इकराम के भागने के बाद शुक्रवार को एसपी सिटी ने यहां औचक चेकिंग की तो बंदियों की पेशी कराने आए सिपाहियों की पोल खुल गई। तमाम खामियां मिलने पर एसपी सिटी बोले कि पुलिस ही तो मुल्जिमों को भगाती है। क्योंकि चंद रुपये लेकर मुल्जिम की हथकड़ी ढीली कर उसके कहने पर इधर-उधर ले जाते हैं। इसका फायदा उठाकर मुल्जिम भागता है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, इंस्पेक्टर नौचंदी एसके राणा और इंस्पेक्टर सिविल लाइन विजय कुमार टीम के साथ कचहरी में पहुंचे। उन्होंने पेशी पर जाते बंदियों से पूछताछ करते हुए उनकी हथकड़ी चेक करनी शुरू कर दी। हथकड़ी इतनी ढीली लगी थी कि एसपी सिटी ने थोड़ा ही खींचा तो वह उनके हाथ में आ गई। कई बंदियों को तो हथकड़ी लगी ही नहीं थी। पेशी कराने वाले पुलिसकर्मियों की लापरवाही देखकर एसपी सिटी भड़क उठे। बोले कि यही कारण है कि कचहरी से मुल्जिम भागने का। एसपी सिटी ने बंदियों से यह भी पूछा कि कितने पैसे दिए हैं पुलिसकर्मियों को इसके लिए।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को एसपी सिटी ने जमकर लताड़ भी लगाई। एसपी सिटी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुल्जिम इकराम के भागने के पीछे भी पुलिस की घोर लापरवाही रही है। क्योंकि इकराम की हथकड़ी ढीली लगी थी और उसने आसानी से अपना हाथ निकाल लिया था। बदमाशों को इकराम को कस्टडी से भगाकर ले जाने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी थी। पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट एसएसपी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब तक पीटोगे लकीर
कचहरी में पुलिस फोर्स देखकर अधिवक्ता बोले कि कचहरी से जब मुल्जिम भाग जाता है या फिर कोई बड़ी घटना हो जाती है तो पुलिस को कचहरी की सुरक्षा याद आने लगती है। पुलिस अगर कचहरी में रूटीन से सख्त  चेकिंग करे तो शायद मुल्जिम को भागने का मौका नहीं मिलेगा। अधिवक्ताओं का कहना है कि कचहरी में फरारी के दौरान मुल्जिम या उसको छुड़ाने आए बदमाश बड़ी घटना कर सकते हैं। सिर्फ आधे घंटे की एसपी सिटी की चेकिंग पर भी अधिवक्ताओं ने सवाल उठाए है। उनका कहना था कि एसपी सिटी तो सिर्फ खानापूर्ति के लिए चेकिंग करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed