फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Krishna was born amidst miracles in the middle of the night: Radha Chetan

अर्ध रात्रि में चमत्कारों के बीच हुआ कृष्ण का जन्म: राधा चेतन

Wed, 27 Aug 2025 02:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 27 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Krishna was born amidst miracles in the middle of the night: Radha Chetan
श्रद्धा पुरी फेज 2 में कथा का आयोजन।
श्रद्धापुरी फेस दो में चल रही भागवत कथा में श्रीकृष्ण और वामन अवतार की लीला कथा सुनाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्रद्धापुरी फेस दो में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन से आए कथा व्यास राधा चेतन जी महाराज ने वामन अवतार और कृष्ण जन्म की कथा सुनाई।
कथा व्यास ने बताया कंस भगवान श्रीकृष्ण को मारना चाहता था लेकिन जब कृष्ण का जन्म हुआ तब आधी रात को एक चमत्कार हुआ। वासुदेव की बेड़ियां खुल गई और जेल के द्वार खुद खुल गए। वासुदेव ने नवजात कृष्ण को टोकरी में रखकर यमुना नदी पार की और गोकुल में नंद और यशोदा के पास छोड़ दिया। यशोदा की पुत्री के साथ कृष्ण की अदला बदली हुई। कंस ने उस कन्या को मारने की कोशिश की पर वह देवी बनकर उड़ गई। इस तरह कृष्ण गोकुल में सुरक्षित रहे और वहां उनका लालन पालन हुआ। कथा के मध्य में वामन अवतार के विषय में वर्णन करते हुए बताया कि वामन एक छोटे कद के ब्राह्मण के रूप में प्रकट हुए। उनका स्वरूप सौम्य, विद्वान और आकर्षक था। उनके हाथ में छत्र और कमंडल जैसे संन्यासी के चिह्न थे। बलि के दरबार में पहुंचे वामन ने दान में केवल तीन पग भूमि मांगी। बलि ने उनकी सादगी पर हंसते हुए सहमति दे दी। प्रथम पग में उन्होंने संपूर्ण पृथ्वी, द्वितीय पग में स्वर्ग और अंतरिक्ष नाप लिया। तीसरे पग के लिए जब कोई स्थान शेष न रहा तो बलि ने भक्ति और समर्पण के साथ अपना सिर झुका दिया। वामन ने बलि को पाताल लोक भेजा। किंतु उनकी भक्ति और सत्यनिष्ठा से प्रसन्न होकर उन्हें पाताल का राजा नियुक्त किया। कथा श्रवण करने वालों में महेंद्र उपाध्याय, रविंद्र उपाध्याय, मयंक, संदीप ठाकुर, विवेक भार्गव, पवन, अक्षित, अमित, अनिल पांडेय, राजेश और देवेंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed