{"_id":"57bca5dd4f1c1b4c27d4f24a","slug":"krishna-janmaashtmi-par","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर की सुरक्षा कड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर की सुरक्षा कड़ी
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Wed, 24 Aug 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लालकुर्ती में हुई बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर की सुरक्षा कड़ी रहेगी। पिछले साल लालकुर्ती में हुए सांप्रदायिक टकराव के बाद पुलिस-प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मिश्रित आबादी वाले स्थानों और संवेदनशील प्वाइंटों पर पीएसी और आरएएफ तैनात रहेगी। एसएसपी ने मंगलवार रात सभी सीओ और एडिशनल एसपी के साथ बैठक कर सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए।
सुरक्षा की दृष्टि से लालकुर्ती बड़ा बाजार, रजबन बाजार, घोसी मोहल्ला, हाथी खाना चौक , शहर व सदर सराफा, आबूलेन, रेलवे रोड, घंटाघर, हापुड़ अड्डा, भूमिया का पुल, प्रह्लाद नगर, कोतवाली, तीरगरान, देहलीगेट, शास्त्रीनगर एल ब्लॉक समेत 24 संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है। मिश्रित आबादी वाले उन क्षेत्रों में सुरक्षा प्लान बनाया है जहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी और शोभायात्रा निकाली जाती हैं।
एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने आयोजित बैठक में सभी पुलिस अफसरों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बताया कि इस त्योहार पर दो कंपनी आरएएफ, एक कंपनी आरआरएफ, तीन कंपनी पीएसी और स्थानीय पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। संवेदनशील इलाकों में पीएसी और आरएएफ का पहरा रहेगा। एसएसपी ने रात्रि तीन बजे तक सभी सीओ और थाना प्रभारियों को गश्त पर रहने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
लालकुर्ती पर फोकस
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पिछले साल लालकुती में बड़ा बाजार के पास हाथी खाना चौक पर श्रीकृष्ण की झांकी निकालने को लेकर सांप्रदायिक टकराव हो गया था। आरएसएस नेता के साथ मारपीट करते हुए झांकी खंडित कर दी गई थी। बाद में आरएएफ की मौजूदगी में झांकी निकाली गई थी। इसको देखते हुए मंगलवार को एडीएम सिटी एसके दूबे और एसपी सिटी ओपी सिंह ने लालकुर्ती थाने में दोनों समुदाय के लोगों की मीटिंग बुलाकर शांति और सहयोग की अपील की। एसएसपी ने सभी थानों में पीस कमेटी की मीटिंग के भी निर्देश दिए।