फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Krishak Inter College found closed during inspection.

Meerut News: निरीक्षण में बंद मिला कृषक इंटर कॉलेज

Mon, 07 Sep 2026 09:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
Krishak Inter College found closed during inspection.
डीएम के आदेश पर ए एस इंटर कालेज में भौतिक निरीक्षण के लिए पहुंची डायट का प्रवक्ता कक्षा में छात
- जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपेंगी डाइट प्रवक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह के आदेशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन, मूलभूत सुविधाओं और शैक्षणिक वातावरण का जायजा लेने के लिए विशेष भौतिक निरीक्षण अभियान के लिए पहुंची डायट की प्रवक्ता को कृषक इंटर कॉलेज बंद मिला।
जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में अधिकारियों को विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, मिड-डे मील की गुणवत्ता, नामांकित छात्रों के सापेक्ष उपस्थिति, अध्यापकों की उपस्थिति और बायोमेट्रिक अटेंडेंस आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की वरिष्ठ प्रवक्ता लता ने सोमवार को मवाना क्षेत्र के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डाइट प्रवक्ता ने एएस इंटर कॉलेज मवाना, कृषि इंटर कॉलेज जयसिंहपुर व कृषक इंटर कॉलेज मवाना का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डायट की प्रवक्ता ने बताया कि एएस इंटर कॉलेज व कृषि इंटर कॉलेज में कक्षाओं में पठन-पाठन का स्तर, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था, परिसर की सफाई, पुस्तकालय व प्रयोगशाला की स्थिति संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के समय सभी शिक्षक व कर्मचारी अपने दायित्वों का पालन करते हुए उपस्थित मिले और नामांकित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी पर्याप्त दर्ज की गई। जबकि कृषक इंटर कॉलेज में निर्धारित समय सीमा समाप्त होने से पहले ही मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। मुख्य गेट बंद होने के कारण वहां पठन-पाठन की स्थिति, छात्र-शिक्षकों की उपस्थिति, एमडीएम पंजिका, बायोमेट्रिक रिकॉर्ड और अन्य भौतिक सुविधाओं की जांच नहीं हो सकी। डाइट की वरिष्ठ प्रवक्ता ने बताय कि रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed