फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kranti dhara karegi kaavariyo kaa swagat

क्रांति धरा करेगी कांवड़ियों का स्वागत और धन्यवाद  

Sun, 22 Jul 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Jul 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
kranti dhara karegi kaavariyo kaa swagat
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांवड़ यात्रा को भव्य रूप देने की तैयारियों के बीच क्रांति धरा पर पहली बार कांवड़ियों के लिए स्वागत और धन्यवाद द्वार बनाए जाएंगे। महानगर की सीमा में दौराला में दादरी चेकपोस्ट (खतौली से पहले) स्वागत द्वार और परतापुर में मोहिउद्दीनपुर चेक पोस्ट के पास (कादराबाद चेकपोस्ट से पहले) धन्यवाद द्वार बनाए जाएंगे। वहीं, चार अगस्त के बाद कांवड़ियों की हाईवे पर भीड़ बढ़ने पर टोल प्लाजा को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर एडीएम सिटी मुकेश चंद्र और एसपी सिटी रणविजय सिंह शनिवार दोपहर सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचे। टोल प्लाजा के बोर्ड रूम में दोनों अधिकारियों ने टोलवे कंपनी के डायरेक्टर श्रीधर नारायण, मेंटीनेंस मैनेजर बृजेश सिंह, सुरक्षाधिकारी मनिंदर विहान के साथ बैठक की। 
विज्ञापन

बैठक में श्रीधर नारायण ने बताया कि हाईवे पर अवैध कट को बंद करने का काम शुरू हो गया है। हाईवे पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए जगह-जगह सांकेतिक बोर्ड लगाए जा रहे हैं। एसपी सिटी और एडीएम सिटी ने कहा कि मोदीपुरम से कंकरखेड़ा बाईपास की ओर नगर निगम द्वारा पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई जा रही है। मोदीपुरम से लेकर दादरी तक टोलवे कंपनी पथ प्रकाश की व्यवस्था जल्द से जल्द करा दे ताकि शिव भक्तों को कोई परेशानी न हो। श्रीधर नारायण ने आश्वासन दिया कि वह हाईवे पर सभी सुविधाओं को दुरुस्त कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगे स्वागत और धन्यवाद द्वार
एसपी सिटी के अनुसार हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों के लिए दादरी चेकपोस्ट के पास बनने वाले स्वागत द्वार पर एक बैनर लगेगा। जिस पर लिखा होगा कि ‘क्रांति धरा पर आपका स्वागत है। मेरठ पुलिस आपकी सेवा में तत्पर है’। वहीं मोहिउद्दीनपुर चेक पोस्ट के पास धन्यवाद द्वार पर लिखा होगा कि ‘क्रांति धरा पर आने के लिए आपका धन्यवाद। आपकी आगे की यात्रा मंगलमय हो’। ये दोनों द्वार 28 जुलाई तक तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed