फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kovid warriors possitive

कोविड योद्धा संक्रमित: 7 घंटे के इंतजार के श्मशान में पहुंचे शव

Sun, 25 Apr 2021 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
kovid warriors possitive
कोविड योद्धा हुए संक्रमित, सात घंटे बाद श्मशान पहुंचे शव
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज में कोविड मृतकों के शवों को उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाने का कार्य कर रहे दो कोविड योद्धा भी संक्रमित हो गए। ऐसे में दोपहर एक बजे के बाद मॉर्चरी से शवों का निकलना शुरू हुआ। सूरजकुंड श्मशान में जहां सुबह छह बजे से ही कोविड वाले शवों के आने सिलसिला शुरू हो जाता है। वहीं, शनिवार दोपहर एक बजे से अपराह्न तीन बजे तक 10 शव पहुंचे। इसके बाद शव लगातार आते रहे हैं। शनिवार शाम सात बजे तक कोविड प्रॉटोकाल वाले 17 और अन्य 14 शव पहुंचे। कुल शवों की संख्या 31 रही।
भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के नेता की मां की कोविड के चलते मौत हो गई थी। भाजपा सह मीडिया प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि सुबह 4:00 बजे मृत्यु की सूचना मिली। काफी प्रयासों के बाद दोपहर एक बजे शव सौंपा गया। प्रिंसिपल से हुई बातचीत में एंबुलेंस वाले कर्मचारियों के संक्रमित होने के बारे में पता चला। इस बीच एक सैन्य परिवार से भी शव पहुंचा।
विज्ञापन

शवों के बढ़ती संख्या के कारण शुरूआत में छह से सात शवों के संस्कार प्लेटफार्म पर हुए। इसके बाद सभी शवों का अंतिम संस्कार जमीन पर ही कराया गया। शवों के अंतिम संस्कार का कार्य मुख्य द्वार के पास तक पहुंच गया। इसके चलते एंबुलेंस भी अब अंदर तक नहीं पहुंच पा रही हैं। 500 मीटर स्टेचर पर शव को रखकर ही संस्कार के लिए ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed