{"_id":"685da8ceb3ca635b230f3b43","slug":"koshindras-brother-who-is-pleading-for-his-murder-case-got-threats-kithor-news-c-73-1-smrt1028-104391-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोशिंद्र की हत्याकांड की पैरवी कर रहे भाई को मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोशिंद्र की हत्याकांड की पैरवी कर रहे भाई को मिली धमकी
विज्ञापन
मुंडाली। करीब दो माह पूर्व मुंडाली थानांतर्गत बढला कैथवाड़ा में कोशिंद्र की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के ही लोगाें को नामजद किया गया था। अब मृतक के भाई को आरोपी धमकी दे रहे हैं कि यदि उसने मुकदमे की पैरवी की तो उसकी भी हत्या कर दी जाएगी।
मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव बढला कैथवाड़ा में 13 अप्रैल की रात घुड़चढ़ी के दौरान कोशिंद्र पुत्र दर्शन की गांव के ही प्रदीप, मुकेश, किरणपाल, राजेश और निर्भय ने घर में घुसकर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना मुंडाली में गांव निवासी आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था।
मृतक कोशिंद्र के भाई हंसराज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 जून को सुबह 10 बजे वह अपने खेत पर काम करके घर लौट रहा था। खेत के पास चौराहे पर गांव निवासी प्रदीप उसे मिला। आरोपी ने उसे धमकी दी कि या तो घर पर शांत बैठ जा नहीं तो जैसे तेरे भाई कोशिंद्र को जान से मारा, ऐसे ही तुझे भी जान से मार देंगे। इस घटना से परिवारजनों में भय का माहौल व्याप्त है।