{"_id":"5b8edbfe867a5548542ea325","slug":"koria-me-bhi-chamka-saurabh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरिया में भी चमका सौरभ, साधा कांस्य पर निशाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरिया में भी चमका सौरभ, साधा कांस्य पर निशाना
amarujala
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया में आयोजित 52वीं आईएसएसएफ वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भी कलीना गांव के लाल सौरभ चौधरी ने अपना जलवा दिखाया। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्सड टीम वर्ग में कांस्य पदक जीता। इससे पहले सौरभ ने जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में सौरभ ने स्वर्ण पदक जीतकर देश नाम रोशन किया था।
एशियन गेम्स में पश्चिम यूपी के शूटरों का दबदबा रहा है। ज्यादातर शूटरों ने सीधा पदक पर निशाना लगाया। इस क्रम में 16 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय शूटर सौरभ चौधरी भी हैं। आईएसएसएफ वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में सौरभ ने अशोक के साथ मिक्सड टीम वर्ग में फाइनल मुकाबला खेला। जिसमें दोनों के सहयोग से कांस्य पदक देश के खाते में आया। दक्षिण कोरिया के शूटरों ने स्वर्ण व रजत पदक पर कब्जा जमाया। पदक जीतने पर बागपत के बिनौली में स्थित वीर शाहमल राइफल क्लब पर जश्न का माहौल दिखाई दिया। लगातार क्लब के खिलाड़ी के खिलाड़ी द्वारा पदक जीतने का जश्न मनाया गया। कोच ने बताया कि सौरभ के व्यक्तिगत वर्ग के मुकाबले अभी बाकी है। अपने व्यक्तिगत मुकाबलों में सौरभ के स्वर्ण पदक जीतने की पूरी उम्मीद है। इस मौके पर वीर शाहमल शूटिंग रेंज के खिलाड़ी नकुल शर्मा, सचिन शर्मा, अंश चौधरी, वाटसन मलिक, शेखर श्योराण, वंश गिरेवाल, आकाश तालियान, विवेक शिवाच, शुभम शिवाच ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
सौरभ के पदक से दूसरे खिलाड़ियों में बढ़ा जजबा
सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले सौरभ की कामयाबी से दूसरे खिलाड़ी भी प्रेरित हो रहे हैं। उनका मनोबल बढ़ा हुआ है वह भी शूटिंग के अभ्यास में दिनरात मेहनत कर रहे हैं। शूटर अब्दुल, अंकित, अभिनव, अंकित तोमर, आकाश ने बताया कि सौरभ एक प्रेरणादायक खिलाड़ी हैं। इतनी छोटी उम्र में पदकों के ढेर लगाने का सौरभ का हुनर उन्हें प्रोत्साहित करता है।