फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kori community protests at the Tehsil office over failure to issue caste certificates.

Meerut News: जाति प्रमाणपत्र नहीं बनने पर कोरी समाज ने तहसील में किया प्रदर्शन

Wed, 07 Oct 2026 06:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Kori community protests at the Tehsil office over failure to issue caste certificates.
सरधना। तहसील में जाति प्रमाण पत्र बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कोरी समाज के लोग। संवाद
जाति प्रमाण पत्र न मिलने से कोरी समाज परेशान, एसडीएम का आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। जाति प्रमाणपत्र नहीं बनने से परेशान कोरी समाज के लोगों ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आवेदन के बाद भी उनके प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। इससे सरकारी नौकरी, स्कूल-कॉलेज में दाखिले और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है।
प्रदर्शन के बाद समाज के लोगों ने एसडीएम उदित नारायण सेंगर से मुलाकात की। उन्होंने अपनी समस्या के समाधान की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच कर एक सप्ताह के भीतर समाधान कराने का आश्वासन दिया। समाज के लोगों ने बताया कि कोरी जाति के प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लगातार आवेदन किए जा रहे हैं, लेकिन वे जारी नहीं हो रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश के कई जिलों में कोरी समाज के लोगों के जाति प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं, जबकि सरधना तहसील में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी विरोध प्रदर्शन के बाद जाति प्रमाणपत्र जारी किए गए थे। लेकिन कुछ समय बाद प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया फिर से बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश कोरी ने बताया कि वह लगातार अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। कुछ मामलों में लेखपालों की ओर से यह कहा जा रहा है कि राजस्व अभिलेखों में कोरी जाति दर्ज नहीं है। बुधवार को समाज के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई और जाति प्रमाणपत्र जारी कराने की मांग की। इस दौरान मुकेश कुमार कोरी, ओमप्रकाश कोरी, देवेंद्र कुमार कोरी, लक्ष्मीचंद कोरी और जितेंद्र कोरी सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed