फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Konen's body not found in Gangnahar till Dankaur, hearing on remand today

Kids Murder: दनकौर तक गंगनहर में नहीं मिला कोनेन का शव, आज रिमांड पर सुनवाई

Mon, 03 Apr 2023 02:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 03 Apr 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Konen's body not found in Gangnahar till Dankaur, hearing on remand today
मेराब व कोनेन - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से दनकौर तक गंगनहर खंगालने के बावजूद दसवें दिन भी नहीं कोनेन का शव नहीं मिला है। इस मामले में तीन हत्यारोपियों पूर्व पार्षद सऊद फैजी, शाद और आरिफ के रिमांड आवेदन पर सोमवार (आज) न्यायालय में सुनवाई होगी।

विज्ञापन


मुकदमे की विवेचना कर रहे अपराध निरीक्षक बीके त्रिपाठी ने बताया कि जेल में पहुंचकर हत्यारोपियों के पहले ही बयान दर्ज किए जा चुके हैं। अब रिमांड पर लेने के बाद क्राइम सीन दोहराया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:मलियाना नरसंहार: 63 लोगों की गई थी जान, PAC की भूमिका पर उठे थे बड़े सवाल, आज मिलेगी फैसले की कॉपी
विज्ञापन
विज्ञापन


खैरनगर में गूलर वाली में 23 मार्च की रात निशा पत्नी शाहिद बेग की पत्नी पर तंत्र-मंत्र और प्रेम प्रसंग में अपने बेटे मेराब और बेटी कोनेन की हत्या कर शव गंगनहर मे फेंकने का आरोप है। इस मामले में निशा के साथ उसका प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद फैजी और पड़ोसी साद, आरिफ, महिला मुसर्रत पत्नी महताब, कोसर पत्नी अफसर जेल में बंद हैं।


सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि सोमवार को न्यायालय में रिमांड आवेदन पर सुनवाई होगी। मेरठ से दनकौर तक गंगनहर में कोनेन के शव की तलाश की गई लेकिन शव नहीं मिला।

न्यायालय का आदेश मिलते ही रिमांड के दौरान घटना स्थल पर कोनेन का शव तलाश किया जाएगा। हत्या में और साक्ष्य जुटाए जाएंगे ताकि आरोपियों को न्यायालय में सख्त सजा दिलाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed