फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kohre ki chaddar

कोहरे का कहर, थम गई जिंदगी, डीएम बी चंद्रकला ने तीन दिन की स्कूल में की छुट्टी

Fri, 09 Dec 2016 11:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Dec 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
kohre ki chaddar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कोहरे की चादर से जिदंगी ठिठुर गई है। बढ़ते कोहरे का असर जनजीवन पर भी दिखाई दे रहा है। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। दोपहर 12 बजे कोहरा हटने पर दो तीन घंटे के लिए ही धूप निकल रही है। मौसम विभाग ने अभी 48 घंटे तक कोहरे का असर बना रहने की संभावना जताई है। उधर, डीएम बी चंद्रकला ने ठंड और कोहर को देखते हुए पहली से आठवीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में शु्क्रवार और शनिवार छुट्टी करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

दिसंबर शुरू होते ही हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का अहसास शुरू हो गया है। कोहरा बढ़ने से दिन रात के तापमान में भी उतार चढ़ाव आ रहा है। सर्दी का असर रात के बाद अब दिन में भी तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को कोहरा अधिक दिखाई दिया। कोहरे के कारण बच्चों को भी स्कूल पहुंचने में दिक्कत हो रही है। वहीं दिन छिपते ही कोहरा शुरू हो जाता है, यह अगले दिन दोपहर तक रहता है। इसके बाद ही धूप निकलने पर सर्दी से थोड़ी राहत मिल रही है। कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे हाईवे पर वाहन रेंगते हुए निकले। विजिबिलटी 10 मीटर के पास पहुंच गई थी। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले के अपेक्षा रात के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई, जबकि दिन का तापमान स्थिर रहा। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी कोहरे का असर बना रहेगा। 10 दिसंबर से मौसम में थोड़ा बदलाव दिख सकता है।
विज्ञापन


कोहरे में यह बरतें सावधानी
- वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग अवश्य करें।
- वाहन को ओवरटेक करने से बचें।
- अपने वाहन की रफ्तार धीमी रखें।
- हाईवे पर सफेद पट्टी को ही देखकर ही गाड़ी चलाएं।
- ज्यादा कोहरा हो तो डीपर जलाकर चलें।
- गाड़ी को कहीं रोकना है तो डीपर जलाकर रखें और सड़क के किनारे खड़ा करें।

सुबह घूमने वालों की संख्या हुई कम
कोहरे के कारण पल्लवपुम, गांधी बांग, सीसीएसयू कैंपस और मॉल रोड, कृषि विवि कैंपस समेत अन्य स्थानों पर घूमने वालों की संख्या काफी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed