फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Knowledge of Vedas should reach every person: Rajesh Sethi

जन-जन तक पहुंचे वेदों का ज्ञान : राजेश सेठी

Tue, 26 Aug 2025 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Knowledge of Vedas should reach every person: Rajesh Sethi
मेरठ..कंवलजीत..होने वाले कार्यक्रय को लेकर आर्य समाज थापर में जानकारी देते आयोजक.....संवाद ii - फोटो : संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। आर्य समाज थापरनगर में 28 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित होने वाले वेद प्रचार सप्ताह कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। इस आयोजन से पूर्व सोमवार को हुई प्रेसवार्ता में प्रधान राजेश सेठी ने कहा कि वेदों का ज्ञान जन-जन तक पहुंचना जरूरी है। इसी उद्देश्य से यह आयोजन कराया जा रहा है।
सेठी ने बताया कि समस्त ज्ञान एवं धर्म का मूल वेद हैं। वर्तमान समय में हम वैदिक संस्कृति से दूर जाकर जीवन में भटकावों का अनुभव कर रहे हैं। इस कारण समाज में अनेक विकृतियां एवं समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। वेद ज्ञान को सरल रूप से प्रस्तुत करने के लिए आर्य समाज के प्रसिद्ध विद्वान डॉक्टर योगेंद्र याज्ञिक नर्मदा पुरम मध्य प्रदेश, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजनोपदेशक पंडित दिनेश पथिक अमृतसर से आ रहे हैं। आर्य जगत के प्रसिद्ध सन्यासी स्वामी आर्यवेश और महिला विद्वान डॉ. आयुषी राणा कार्यक्रम में संस्कृति और वैदिक मूल्यों की चर्चा करेंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, सांसद डॉ. राजकुमार सागवान, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल का मार्गदर्शन और स्वामी विवेकानंद सरस्वती भी रहेंगे। नई पीढ़ी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को संस्कार प्रदान करने के लिए विद्यालयों में कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्त्री आर्य समाज थापरनगर की प्रधान प्रीति सेठी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में नारी शक्ति सम्मेलन होगा। स्वामी समर्पणानंद जी रचित काया कल्प पुस्तक के नवीन संस्करण का विमोचन और प्रमुख समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा। मंत्री मनीष शर्मा ने बताया की आर्य समाज का उद्देश्य समाज में अंधविश्वास और अज्ञान अंधकार को समाप्त करते हुए सत्य, सनातन, वैदिक धर्म को जन जन तक पहुंचना है। इससे श्रेष्ठ समाज का निर्माण होगा। प्रेसवार्ता में आचार्य सत्य प्रकाश, अरविंद कुमार, भानु बत्रा, प्रीति सेठी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed