फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Knowledge of sports and weapons is necessary along with yoga: Aman Singh

योग के साथ खेलों और शस्त्रों का ज्ञान जरूरी : अमन सिंह

Mon, 02 Jun 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Knowledge of sports and weapons is necessary along with yoga: Aman Singh
मेरठ। आर्य समाज श्रद्धापुरी में रविवार को आर्य वीर दल बाल संस्कार शिविर लगाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को योग, आसन, लाठी, तलवार चलाना, निशानेबाजी, शारीरिक व्यायाम, यज्ञ, संध्या आदि की शिक्षा दी गई। कार्यक्रम में वक्ता प्रमोद शास्त्री ने कहा कि वीर सावरकर ने भारत माता को सर्वोच्च स्थान दिया। उन्होंने कहा कि हमें महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमन सिंह ने कहा कि बच्चों को योग क्रियाओं, खेलों और शस्त्रों का ज्ञान भी जरूरी है। स्वामी चंद्रदेव एवं आचार्य गोपाल शास्त्री रहे। आर्य समाज के प्रधान सोहनवीर आर्य, किरण पाल सिंह, यशपाल आर्य, तुषार आर्य, आरपी मलिक एवं हरबीर सुमन ने बच्चों को प्रेरणादायक प्रसंग सुनाए।
विज्ञापन

वहीं, आर्य समाज बुढ़ाना द्वार की ओर से 51वां यज्ञ राजेंद्र शास्त्री ने संपन्न कराया। लता गुप्ता एवं योगेश गुप्ता मुख्य यजमान रहीं। अध्यक्षता गौरव गुप्ता ने की। मुख्य वक्ता आचार्य प्रमोद शास्त्री और सोनिया शास्त्री रहीं। प्रमोद शास्त्री ने बताया कि देवी अहिल्याबाई, पृथ्वीराज चौहान और वीर सावरकर ने भारत माता को दिया सर्वोच्च स्थान। दीपा ने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन सुशील बंसल ने किया। इस अवसर पर सोम प्रकाश रस्तौगी, विजय आर्य, चंद्रगुप्त कथूरिया, सतपाल गहलोत, नरेश गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
समस्त कृत्यों को देख रहे ईश्वर : शास्त्री
- आर्य समाज थापरनगर में हुआ सत्संग
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज थापरनगर में रविवारीय सत्संग हुआ। इसमें आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री ने बताया कि ईश्वर हमारे समस्त कृत्यों को देख रहे हैं। वह सर्वव्यापक हैं। उनकी नजर से बचकर हम कोई भी काम नहीं कर सकते। वह हमारे समस्त कर्मों के साक्षी हैं। वह न्यायाधीश भी हैं। हमें प्रत्येक कार्य को धर्म-अधर्म का विचार करके ही करना चाहिए। हमें हर कर्म विवेक पूर्वक करना चाहिए।

डॉक्टर हरेंद्र चौधरी ने कहा कि जब हम परमात्मा को सभी जगह व्याप्त मानते हैं, तब पाप करने का विचार भी नहीं आता है। उसकी व्यवस्था में अन्याय नहीं होता है। हमें सब काम धर्म अनुसार करना चाहिए। कार्यक्रम में विदुला सोनी, ऋचा सेठी, सुमन आनंद, सुभाष मल्होत्रा, शिव कुमार भसीन ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान देवयज्ञ संपन्न हुआ। यजमान विमल मरवाह रहीं। इस अवसर पर करुणा सागर बाली, धर्मवीर, अपर्णा अग्रवाल, कृष्ण कुमार वर्मा, प्रेमपाल आर्य, राकेश ओबराय, विजय बंसल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed