{"_id":"5f6b325f9fc7ce61016c19b2","slug":"know-what-is-the-secret-of-the-success-of-navy-officer-kumudini-tyagi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसेना अफसर कुमुदिनी त्यागी के पैतृक गांव में खुशी का माहौल, पढ़िए कैसे पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौसेना अफसर कुमुदिनी त्यागी के पैतृक गांव में खुशी का माहौल, पढ़िए कैसे पाई सफलता
Wed, 23 Sep 2020 05:07 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 23 Sep 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
कुमुदिनी त्यागी और साइड में उनके पिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय नौसेना में हेलिकॉप्टर बेडे़ में आब्जर्वर चुनी गईं कुमुदिनी त्यागी इस मुकाम तक बिना कोचिंग के पहुंची हैं। उनके पैतृक गांव खरखौदा में खुशी का माहौल है। बेटी की इस सफलता से परिवार के लोग भी बेहद खुश है।
विज्ञापन
कुमुदिनी का परिवार मूलरूप से मेरठ के कस्बा खरखौदा के मोहल्ला रास निवासी है। उनके दादा आठ भाई थे। कुमुदिनी के दादा सुरेश त्यागी, बड़े दादा मंगू सिंह त्यागी त्यागी (85 वर्ष) उत्तर प्रदेश पुलिस में रह चुके हैं, जबकि सोमदत्त त्यागी (67 वर्ष) डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर बन सकता है फिल्मों का शूटिंग प्वाइंट, भाजपा विधायक ने दी ये जानकारी
विज्ञापन
कस्बा खरखौदा में रह रहे सोमदत्त त्यागी ने बताया कि करीब 35 वर्ष पूर्व भाई सुरेश त्यागी ने गाजियाबाद के संजय नगर में ही मकान बना लिया था। इसके बाद वह परिवार के साथ गाजियाबाद चले गए। कई साल पहले भाई सुरेश त्यागी का निधन हो चुका है। पिता के नाम कस्बा खरखौदा में कृषि भूमि भी है। प्रवेश त्यागी का गांव में आना जाना लगा रहता है, लेकिन कुमुदिनी और अन्य परिजन शादी समारोह आदि में ही गांव आते हैं। पिता प्रवेश त्यागी ने बताया कि कुमुदिनी ने बिना कोचिंग के तैयारी की थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/