फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Know the changes in the rules related to employers: CA Sunil

नियोक्ताओं से जुड़े नियमों में हुए बदलाव को जानिए : सीए सुनील

Sun, 31 May 2026 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Know the changes in the rules related to employers: CA Sunil
मेरठ। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की मेरठ ब्रांच में एक सेमिनार हुआ। यह कार्यक्रम वाणिज्यिक कानून एवं आर्थिक सलाहकार समिति के सानिध्य में आयोजित किया गया। इसमें श्रम कानून और बैंक के दिशा-निर्देश 2026 पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिषद सदस्य सीए राजीव गुप्ता, अतिथि वक्ता सीए सुनील कुमार और सीए योगेश गोयल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेरठ ब्रांच के अध्यक्ष सीए नितिन मलिक ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रथम सत्र में सीए सुनील कुमार ने नए लेबर कोड और अधिसूचना की जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं से जुड़े नियमों में बदलावों पर प्रकाश डाला। वेतन संरचना, पीएफ, ईएसआई, बोनस, ग्रेच्युटी, कार्य अवधि और ओवरटाइम नियमों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने श्रम अनुपालन में डिजिटल रिकॉर्ड और ऑनलाइन फाइलिंग की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन


ऑडिट और सीए की भूमिका
द्वितीय सत्र में सीए योगेश गोयल ने ऑडिट और बैंक के दिशा-निर्देश 2026 के विषय में बताया। उन्होंने बैंक अकाउंट दिशा-निर्देशों और परियोजनावार निधि ट्रैकिंग को समझाया। ऑडिट प्रक्रिया, वित्तीय पारदर्शिता तथा सीए प्रमाण पत्र की भूमिका को विस्तार से समझाया गया। वक्ताओं ने कहा कि बदलते कानूनी एवं वित्तीय नियमों में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की जिम्मेदारियां बढ़ रही हैं। ऐसे में नवीनतम नियमों की जानकारी रखना अत्यंत आवश्यक है। उपाध्यक्ष सीए शशांक गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं सीए सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मेरठ ब्रांच के सचिव सीए वीशु शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए धीरज बिठ्ठर, सिकासा अध्यक्ष सीए आशीष अनेजा, कार्यकारी सिकासा सदस्य सीए ज्ञाति गुप्ता, अजय गुप्ता का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed