फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Know Digital Arrest and save yourself from the clutches of cyber crime

Meerut News: डिजिटल अरेस्ट को जानें और खुद को साइबर क्राइम के चंगुल से बचाएं

Tue, 29 Oct 2024 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Know Digital Arrest and save yourself from the clutches of cyber crime
मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जनपद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण के तृतीय दिवस में बालश्रम निषेध कानून एवं प्रावधान तथा जिम्मेदारियां आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार, प्रवक्ता नरेश कुमार द्वारा साइबर सुरक्षा एवं संरक्षा, प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास कुमार द्वारा विद्यालय सुरक्षा एवं प्रवक्ता प्रदीप कुमार द्वारा बाल संरक्षण विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। निरीक्षक बृजकिशोर व उप निरीक्षक शिवेंद्र ने बताया कि हमें साइबर फ्रॉड से बचने हेतु संयम से काम करना चाहिए, एटीएम केबिन में केवल एक ही व्यक्ति प्रवेश करे। सोशल मीडिया एप का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें, ऑनलाइन केवाईसी अपडेट करने की मांग को अस्वीकार करें, डिजिटल अरेस्ट को जानें एवं खुद को साइबर क्राइम के चंगुल से बचाएं। नरेश कुमार ने वर्तमान डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं वायरल वर्ल्ड के युग में स्वयं को सुरक्षित रखने हेतु अपने फोन एवं लैपटॉप को एंटीवायरस से स्कैन एवं अपडेट करने हेतु प्रेरित किया।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने प्रशिक्षण के समापन उद्बोधन में समझाया कि हमें किसी भी फ्रॉड से बचने के लिए सबसे पहले संयम से काम लेना चाहिए एवं किसी भी कॉल से डरना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed