फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kithor MLA raised the issue of dilapidated Meerut-Garh road in the Assembly.

Meerut News: किठोर विधायक ने विधानसभा में जर्जर मेरठ-गढ़ मार्ग का मुद्दा उठाया

Thu, 19 Feb 2026 07:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Kithor MLA raised the issue of dilapidated Meerut-Garh road in the Assembly.
मुंडाली। सपा के किठोर विधायक विधानसभा में सभापति के सामने सड़क का मुद्दा उठाते हुए फोटो स्रोत
मुंडाली। किठौर विधानसभा के सपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने विधानसभा लखनऊ में पुनः जर्जर मेरठ-गढ़ रोड का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस पड़ने वाले गांव माछरा, शोल्दा, नंगली किठोर, कस्बा किठोर, शाहजहांपुर, हसनपुर कलां, गोकलपुर, कमलपुर, हसनपुर कदीम, सिसौली आदि गांव के लोगों को यहां से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब चार साल से इस सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है किन्हीं कारणों से कार्य बंद पड़ा है। परंतु इन स्थानों पर सड़क जर्जर हो गई है। यहां से दोपहिया, चारपहिया वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। संबंधित एजेंसी द्वारा टूटे हुई सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है। इससे आए दिन गड्ढों में गिरकर दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर कॉरिडोर के लिए गांव छतरी, खड़खड़ी, गोविंदपुरी आदि गांव की भूमि अधिग्रहण की गई थी। अधिग्रहण को लेकर किसान धरनारत हैं परंतु उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र इन समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed