पतंगों ने काटी यूपी के इस शहर की बिजली, चाइनीज मांझे से लहूलुहान हुए कई बेजुबान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को छुट्टी का दिन था इसलिए हर कोई अपने घर के आंगन और छत से पतंग उड़ा रहा था और ये सिलसिला देर रात तक चला। नतीजा ये हुआ कि कटी पतंगें और मांझे बिजली के तारों में उलझ गए।
कई स्थानों पर आलम ये था कि नगर निगम को इन्हें हटाने के लिए क्रेन का उपयोग करना पड़ा। नगर निगम कर्मचारी तारों से मांझा हटाने के काम में सुबह से ही लगे रहे। इस कारण जहां शहरवासियों को बिजली आने का इंतजार करना पड़ा वहीं मांझा हटाने के कार्य से सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही।
उधर चाइनीज मांझे की बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक के आदेश दे रखे हैं, जिसके बाद भी बसंत पंचमी पर दुकानों पर चाइनीज मांझे की जमकर बिक्री हुई। दुकानदारों ने चोरी छिपे चाइनीज मांझा ग्राहकों को बेचा। यही कारण रहा मांझे से शहर में कई जगह पक्षी और बाइक सवार घायल हुए। चाट बाजार में कबूतर चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया जिसके बाद कबूतर के पंख से चाइनीज मांझा निकाला गया।
खून से लथपथ कबूतर के जख्म पर दवाई लगाई। हापुड़ रोड पर इस्लामाबाद निवासी अब्दुल रहमान के गले में चाइनीज मांझा लिपट गया। इससे गर्दन में गहरा जख्म हो गया। पुलिस ने कई दुकानों पर चाइनीज मांझे को लेकर छापेमारी की, लेकिन बिक्री नहीं रुक सकी। दुकानदारों के अनुसार 70 प्रतिशत ग्राहकों ने चाइनीज मांझे की मांग की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/