फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kishori, some such arrangement should be made... but the devotees danced

Meerut News: किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए... पर थिरके श्रद्धालु

Tue, 24 Feb 2026 06:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 24 Feb 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Kishori, some such arrangement should be made... but the devotees danced
- खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव के चौथे दिन बाबा के भजनों पर थिरके श्रद्धालु
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
श्री खाटू श्याम मंदिर छोटा खाटू धाम में फाल्गुन महोत्सव का चौथा दिन
मेरठ। श्री खाटू श्याम मंदिर छोटा खाटू धाम बागपत रोड में फाल्गुन महोत्सव के चौथे दिन बाबा के भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। विनीता संदीप पाराशर ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर श्याम बाबा का आह्वान किया। जितेंद्र शर्मा ने गणेश वंदना के साथ भजन संध्या का शुभारंभ किया। भजन गायिका आरोही राघव ने मधुर भजन सुनाकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह भर दिया। किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए भजन को सुनकर सभी लोग झूम उठे।
श्याम बाबा को छप्पन भोग के साथ सवा मनी हलवे का भोग भी लगाया गया। पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने बाबा का दीपक जलाया। मंदिर अध्यक्ष प्रभात शर्मा ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। मंदिर में आए भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। नीरज गुरु जी और अक्षित वशिष्ट ने भी श्याम बाबा का गुणगान किया। कोलकाता के फूलों से डोला सजाया गया। इस अवसर पर अनिल गोल्डी, मुदित मांगलिक, संजय माहेश्वरी, शुभम अग्रवाल, कर्मवीर यादव, दीपक गोयल, अभि सिंघल, आदित्य शर्मा, मोनू पंडित आदि रहे।
विज्ञापन

विदेशी फूलों से किया बाबा का शृंगार
मेरठ। शहर दाल मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव और फाल्गुन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान बाबा का शृंगार विदेशी फूलों से किया गया। रोहित कंसल, प्रवीण अग्रवाल, सौरभ बंसल और अंकित बंसल ने बाबा के शृंगार की सेवा दी। शृंगार के बाद मंदिर के पुजारी हरीश रतूड़ी ने आरती की। कमल नयन बिंदल ने छप्पन भोग और सवा मणि की सेवा की। प्रवीण भोला, अनिल भोला ने श्याम रसोई की सेवा की। अजय गोयल ने सवा मणि तथा योगी नरूला ने छप्पन भोग व कुल्फी का भोग लगाया। शाम की आरती के बाद दिल्ली की शीतल पांडे और मेरठ की पूजा शर्मा ने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, महामंत्री राधेश्याम अग्रवाल, कोषआध्यक्ष कमल नयन बिंदल, राजीव मित्तल, मनोज गुप्ता, संदीप मित्तल, अजय मित्तल, विपिन गुप्ता, सचिन मित्तल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed