फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kishanpur Birana students dominate Navodaya Vidyalaya entrance exam

Meerut News: किशनपुर बिराना के छात्रों का नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में दबदबा

Thu, 19 Mar 2026 07:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Kishanpur Birana students dominate Navodaya Vidyalaya entrance exam
नवोदय विद्यालय के लिए चयनित हुए छात्रों का सम्मान करते हुए। (स्त्रोत स्कूल) मवाना।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। उच्च प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 8) किशनपुर बिराना के होनहारों ने शैक्षिक सत्र 2026-27 की जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता दर्ज की। जनपद मेरठ के लगभग 4000 छात्रों के बीच हुई इस कठिन स्पर्धा में किशनपुर बिराना के तीन छात्रों ने एक साथ कक्षा छह के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया।


किशनपुर बिराना के उन्मेष ने जनपद में 34वीं रैंक, रियांश ने 36वीं रैंक व अभिषेक ने 72वीं रैंक हासिल कर सफलता हासिल की। अभिषेक की माता पुष्पा विद्यालय में रसोइया के तौर पर कार्य करती हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में कुल 80 सीट हैं, जिनमें से 60 सीट ग्रामीण क्षेत्र के लिए और 20 सीट शहरी क्षेत्र के लिए हैं। प्रधानाध्यापक नीरज शर्मा ने छात्रों की सफलता पर कहा कि यह हमारे विद्यालय के लिए गौरवशाली क्षण है। ऐसा प्रदर्शन शिक्षकों के समर्पण और बच्चों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। हमें विश्वास है कि ये बच्चे भविष्य में और भी बड़े मुकाम हासिल करेंगे। विद्यालय में तीनों चयनित छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मधुबाला, मधु रानी, मोनिका गोयल, बृजपाल सिंह, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, अनीस अहमद एवं वीरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed