फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kisano ke beech jakar batayen bhajpa ki uplabdhiya

किसानों के बीच जाकर बताएं भाजपा की उपलब्धियां

Sun, 23 Sep 2018 01:50 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sun, 23 Sep 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
kisano ke beech jakar batayen bhajpa ki uplabdhiya
meerut - फोटो : meerut

विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा की क्षेत्रीय कमेटी की बैठक शनिवार को सर्किट हाउस में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष अपने जनपदों में मंडल स्तर तक की कमेटियां 26 सितंबर तक घोषित कर दें। इसके बाद सभी किसानों के बीच जाकर उन्हें भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएं।  राजा वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारों ने किसानों के लिए अभूतपूर्व काम किए हैं। दलहन फसलों के दाम डेढ़ गुना तक बढ़ाये हैं। गन्ने के  क्षेत्र में विपरीत हालात के बावजूद जून महीने तक चीनी मिलों को चलवाया गया। 15 अक्तूबर तक पूरा भुगतान करने के भी सख्त आदेश दिये हैं। बकाये के लगभग 4443 करोड़ रुपये का भुगतान कराया। इसके अलावा पिछले सत्र की तुलना में इस सत्र में दोगुना गन्ना पेराई कराई। वहीं बंद पड़ी चीनी मिलों को दोगुनी क्षमता के साथ दोबारा चलवाया गया।
बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत और संचालन महामंत्री इंदर नागर ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, अनिल पुंडीर, रविंद्र भड़ाना, अजय भराला, रविंद्र पुंडीर, रामसिंह सैनी, ओमप्रकाश पाल, बिजेंद्र नैडू, पंकज भारद्वाज, योगेंद्र त्यागी, योगेश चौधरी, अतुल त्यागी, रुपेश पाल, ओमकार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा में सुरक्षित है किसानों का हित
गंगानगर। किसानों को गन्ना, खाद, बिजली, पानी के मामले में राज्य सरकार ने किसानों को लाभान्वित कर रही है। सीएम योगी का किसानों पर विशेष ध्यान है। अगले साल होने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा दोबारा केंद्र में सरकार बनाएगी। यह बातें राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर ने मीनाक्षीपुरम स्थित एक कार्यक्रम में कहीं। हाल में भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश मंत्री बने बिजेंद्र सिंह के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद विजयपाल तोमर का बिजेंद्र सिंह ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की किसानों के हितों के लिए काम कर रही है। किसान परिवारों को उज्जवला योजना, ग्राम ज्योति योजना, सौभाग्य योजना, कृषि बीमा योजना सहित जीवन ज्योति, सुकन्या समृद्धि योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान जतनपाल तोमर, राजबहादुर, राकेश चौहान, धर्मेंद्र मलिक व नरेश मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed