{"_id":"5cdd8004bdec2207657b9641","slug":"kisan-samman-nidhi-yojana-cases-farmers-accounts-were-went-to-back-two-thousand-rupees-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने अफसरों के सामने रखी पीड़ा, खातों से वापस गई सम्मान निधि योजना की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने अफसरों के सामने रखी पीड़ा, खातों से वापस गई सम्मान निधि योजना की धनराशि
Thu, 16 May 2019 08:56 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 16 May 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी वजहों से सहारनपुर जनपद के करीब 200 किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान राशि उनके बैंक खातों से वापस हो गई। इन किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर अपनी पीड़ा सामने रखी है। विभागीय अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि 23 मई के बाद पोर्टल शुरू होगा, इसके बाद किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
जनपद में 2 लाख 59 हजार किसान हैं। इनमें से 2.40 लाख लघु एवं सीमांत किसान हैं, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दायरे में आते हैं। सरकार की ओर से इस योजना के तहत दो-दो हजार की सम्मान राशि किसानों के खातों में भेज दी गई, लेकिन कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनके खाते में एक बार सम्मान राशि जमा हो गई, लेकिन बाद में वापस हो गई। ऐसे ही करीब दो सौ किसानों ने कृषि विभाग कार्यालय में जाकर अपनी पीड़ा रखी। इनमें से कुछ के बैंक खाते संयुक्त हैं, कुछ के आधार कार्ड और बैंक खाते में दर्ज नाम में फर्क है।
विज्ञापन
उप निदेशक कृषि राकेश बाबू ने बताया कि करीब दो सौ किसानों ने बैंक खातों से सम्मान राशि वापस जाने की शिकायत की है। कुछ तकनीकी खामियों के चलते ऐसा होने की आशंका है। अभी पोर्टल बंद है। 23 मई के बाद पोर्टल के शुरू हो जाने के बाद तकनीकी खामियों को दूर कर किसानों के खाते में सम्मान राशि वापस कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सम्मान राशि पाने के लिए किसान का एकल बैंक खाता होना चाहिए।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/