फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kisan Movement: BKU workers made toll free at Sivaya toll plaza in Meerut

किसान आंदोलन: भाकियू कार्यकर्ताओं ने कराया टोल फ्री, भाजपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग

Thu, 01 Jul 2021 04:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Jul 2021 04:08 PM IST
सार

भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से किसानों में आक्रोश है। किसानों ने गुरुवार को सिवाया टोल फ्री करा दिया।

विज्ञापन
Kisan Movement: BKU workers made toll free at Sivaya toll plaza in Meerut
मेरठ में किसानों ने सिवाया टोल फ्री कराया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने से किसानों में रोष फैल गया है। भाकियू के पदाधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने सिवाया टोल फ्री करा दिया। कार्यकर्ताओं ने भकियू की ओर से भी मुकदमा लिखे जाने की मांग की है।

विज्ञापन


भाकियू पदाधिकारियों के निर्देश पर मेरठ में गुरुवार सुबह 11 बजे सिवाया टोल प्लाजा फ्री करा दिया गया। वहीं मवाना थाने पर धरना दिया जा रहा है। सिवाया टोल प्लाजा पर धरने का नेतृत्व कर रहे मेहराज, उज्जवल, सतीश ईलम सिंह ने बताया कि जब तक मुकदमा वापस और किसान यूनियन की ओर से मामला दर्ज नहीं किया जाएगा, तब तक थाने पर धरना और टोल फ्री रहेगा। उधर, मवाना थाने पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का धरना जारी है।
विज्ञापन


उधर, मुजफ्फरनगर में भी भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में उबाल है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जनपद के थानों में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि जब तक किसानों की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं होगा, तब तक थानों पर धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में आंदोलन चल रहा है। वहीं आंदोलन के दौरान कुछ भाजपा नेता मंच पर पहुंच गए थे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मारपीट कर भगा दिया था। इस मामले में पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं जब किसान यूनियन के पदाधिकारी मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed