फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kisan Movement and beating by police of Many farmers injured

दिल्ली बॉर्डर पर खूब बरसी थी किसानों पर लाठियां, नहीं भरे अभी तक जख्म

Sat, 06 Oct 2018 08:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 06 Oct 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
Kisan Movement and beating by police of Many farmers injured
किसान आंदोलन की फाइल फोटो और साइड में घायल किसान - फोटो : अमर उजाला

किसान क्रांति यात्रा में दिल्ली बॉर्डर पर दो अक्तूबर को लाठीचार्ज में पिटे किसानों के अभी तक जख्म भरे नहीं हैं। तीन अक्तूबर को दिल्ली से लौटा किसान उसी दिन से चारपाई पर पड़ा है। पुलिस की लाठियों की मार से किसान के पैर की हड्डी टूट चुकी है। अपने पैरों से चलने को लाचार किसान अपनी खेतीबाड़ी भी नहीं कर पा रहा है। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष बिट्टू ठाकुर किसान का इलाज करवा रहे हैं। इसी तरह से क्षेत्र के कई किसान भी लाठीचार्ज में घायल हो गए थे। ये किसान चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। 

विज्ञापन

 
मुजफ्फरनगर में जानसठ के गांव मकसूदाबाद निवासी अरविंद गांव निवासी भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष बिट्टू ठाकुर के साथ कई किसानों के साथ किसान क्रांति यात्रा में दिल्ली गया। किसान अरविंद ने बताया कि दो अक्तूबर को दिल्ली में गाजीपुर बॉर्डर पर किसान घाट जाते समय दिल्ली पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया था। पुलिसकर्मियों ने उसके पैरों पर लाठियां बरसा दी। वह घायल होकर सड़क पर गिर गया था। पुलिस से बचने के लिए वह सड़क पर घायल अवस्था में काफी दूर तक नीचे पड़े हुए ही रेंगता चल गया। 
विज्ञापन


वहीं बिट्टू ठाकुर बताते हैं कि उसने घायल अवस्था में अरविंद को अपने कंधों पर उठाया और काफी दूर तक भागा, तब कहीं जाकर पुलिस से अरविंद की जान बचाई। तीन अक्तूबर को दिल्ली से लौटने के बाद चिकित्सक को दिखाया गया, तो चिकित्सक ने बताया लाठियों की मार से अरविंद के पैर की हड्डी टूट गई है। चिकित्सक ने पैर पर प्लास्टर किया और घर में चारपाई पर एक माह तक आराम करने की सलाह दी है। किसान अरविंद ने बताया कि तीन अक्तूबर से ही वह चारपाई पर पड़ा हुआ है। खेतीबाड़ी करने के लिए वह अपने खेतों तक में नहीं जा सकता है, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed