फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kisan Mahapanchayat organized in village bhainsa of Meerut

अपने हक की लडाई लडने वालों को सरकार आंदोलनजीवी बता रही है।

Sun, 28 Feb 2021 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat organized in village bhainsa of Meerut
‘हक मांगने वालों को आंदोलन जीवी बता रही सरकार’
विज्ञापन

मवाना। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि अपने हक की आवाज उठाने वाले किसानों को सरकार आंदोलन जीवी कह रही है। उन्हें कभी खालिस्तानी तो कभी आतंकवादी तो कभी जाति से जोड़ा जा रहा है। कृषि कानूनों में खोट है। सरकार की मंशा साफ नहीं है। इनको लाने के लिए सरकार ने संसदीय प्रक्रिया को कुचलने का काम किया है। सभी नियमों की अनदेखी की है।
शनिवार को जयंती चौधरी मवाना के गांव भैंसा में किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने तीन कृषि कानूनों का विरोध करते हुए किसानों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों पर पत्ती जलाने पर जुर्माना लगाया जाता है। उनको जेल भेजने की धमकी दी जाती है। जिस कानून को सरकार पहले अच्छा बता रही थी। किसानों के सामने आते ही क्यों उसे 18 महीने रोकने की बात कर रही है। किसान सब कुछ समझ गया है।
विज्ञापन

आज नए नए शब्द लेख निकाले जाते हैं। क्या पहले कभी टुकडे़-टुकडे़ गैंग सुना था। सरकार ने गन्ने का दाम नहीं बढ़ाया है। अकेले मवाना शुगर मिल पर किसानों का 200 करोड़ रुपये बकाया है। बकाया भुगतान को लेकर किसानों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद आदि के दाम बढ़ रहे हैं। चार साल पहले जितनी बचत कर लेते थे, उतनी आज नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व जयंत ने कहा कि समाज सुधारक रहे संत रविदास की जयंती है आज। मेरठ की यह धरती क्रांतिकारियों की रही है। चौधरी चरण सिंह भी इस धरती से जुडे़ रहे हैं। उन्होंने भी यहां क्रांतिकारियों को संगठित करने का काम किया था। किसानों के हक की लड़ाई लड़ी। महात्मा गांधी ने भी अहिंसात्मक आंदोलन किया।

महापंचायत की अध्यक्षता राम मेहर सिंह ने की। मंच से हरेंद्र ताऊ, तेजपाल सिंह, राजेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री मैराजुद्दीन, पूर्व सांसद रामपाल मुंशी, अजीत राठी, नरेंद्र खजूरी, पूर्व चेयरमैन करनावल सतीश, पूर्व विधायक नवाजिश आलम आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed