फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kisan kranti yatra ki teyari tej, hoga prachar

भाकियू ने कीं किसान क्रांति यात्रा की तैयारियां तेज, 23 सितंबर को हरिद्वार से होगी शुरू

Sat, 08 Sep 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 08 Sep 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
kisan kranti yatra ki teyari tej, hoga prachar
meerut - फोटो : amarujala

भाकियू ने 23 सितंबर से 8 अक्तूबर तक चलने वाली किसान क्रांति यात्रा की तैयारी तेज कर दी है। यात्रा में ज्यादा से ज्यादा किसानों के शामिल होने के लिए शुक्रवार को संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने मेरठ कमिश्नरी पहुंचकर किसान जागृति रथ का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन

किसानों को एकजुट होकर सरकार पर बनाना होगा दबाव

भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों की भीड़ के बीच चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि हक के लिए किसानों को एकजुट होकर सरकार पर दबाव बनाना होगा। देश का किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच रहा है और सरकार चुनाव पूर्व किए वादों को पूरा नहीं कर रही है। टिकैत ने बताया कि अपनी मांगों की खातिर 23 सितंबर को हरिद्वार से किसान क्रांति यात्रा की शुरूआत होगी। यह यात्रा 8 अक्तूबर को दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा में देशभर के किसान शामिल होंगे। इसके प्रचार के लिए चलाया गया रथ सभी जिलों की तहसीलों में एक दिन रहकर गांवों में प्रचार करेगा। सबसे पहले यह रथ मवाना तहसील के गांवों में प्रचार करेगा। 

दोनों गुट दिखे अलग
ऐसे महत्वपूर्ण मौके पर भी भाकियू के दोनों गुट चौधरी चरण सिंह पार्क में अलग-अलग बैठे रहे। यह हाल तब है जब संगठन द्वारा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी को मंडल महामंत्री बनाकर गजेंद्र सिंह को ही जिलाध्यक्ष घोषित किया जा चुका है। दोनों गुट अपने समर्थकों के साथ पार्क में अलग-अलग बैठे रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, सतबीर जंगेठी, संजय दौरालिया, बाबा इलम सिंह, विजयपाल घोपला, रविंद्र दौरालिया, हरेंद्र जानी, नरेश चौधरी, जवाहर सिंह जिटौली, टीटू सकौती, जगबीर दबथुवा, सौसिंह, विनेश प्रधान, बीरपाल, पुरुषोत्तम उपाध्याय आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed