फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kiran baliyan meerut

बेटी की सुरक्षा के लिये मां बनी ‘कोच’  

Sat, 02 Apr 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sat, 02 Apr 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
kiran baliyan meerut
मेरठ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में मां के साथ अभ्यास करती किरन। - फोटो : अमर उजाला

बेटी के सपनों को पंख लगे। सफलता की राह में असुरक्षा जैसी अड़चनों से उसके कदम न ठिठकें। इसलिये एक मां कोच की भूमिका में आ गई है। वह अपनी बेटी के साथ रोजाना पांच घंटे कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम गुजारती है। प्रैक्टिस के दौरान उसकी खामियां बताती है और आगे बढ़ने के लिये प्रेरित भी करती है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर निवासी किरन बालियान शॉर्ट पुट में नेशनल स्तर पर सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। उनके पिता सतीश बालियान पीएसी में हेड कांस्टेबल हैं। फिलहाल, वह मेरठ में तैनात हैं। किरन रोजाना सुबह-शाम अपनी मां बॉबी के साथ स्टेडियम में प्रैक्टिस करती हैं। 12वीं की परीक्षा देने चुकीं किरन कहती हैं कि इससे पहले पिता की पोस्टिंग आगरा में थी। वहां कभी-कभी मम्मी मेरे साथ स्टेडियम जाती थीं, लेकिन मेरठ में रोजाना हम साथ में स्टेडियम आते हैं। बकौल किरन, यहां कोई महिला ट्रेनर नहीं है, जो मुझे प्रैक्टिस कराए।
विज्ञापन


मां बॉबी कहती हैं कि बेटियों की सुरक्षा बड़ा मुद्दा है। आज के जमाने में किसी पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। इसलिये रोजाना स्कूटी पर किरन के साथ स्टेडियम आती हूं। सुबह सवा छह से आठ बजे तक स्टेडियम में रहती हूं। इसके बाद शाम चार से साढ़े छह बजे तक फिर अभ्यास कराती हूं। बाकी समय में घर का काम, बेटी को खाना देना, यह सब करती हूं। बेटा बास्केटबॉल खेलता है, लेकिन वह छोटा है। अब सपना है कि बेटी जल्दी से ओलंपिक में खेले और देश का नाम रोशन करे, तो मेरी तपस्या भी सफल हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कोच न होना बड़ी परेशानी
स्टेडियम में शार्ट पुट की कोई महिला कोच नहीं है। इस कारण अभ्यास में परेशानी होती है। बॉबी बताती हैं कि  स्ट्रेचिंग कराना, प्रैक्टिस कराने में दिक्कत आती है। इसमें लड़कों की मदद नहीं ले सकते हैं। इसीलिये यह सब मैं खुद ही कराती हूं।


गलती बताना भी मां का काम
बॉबी केवल बेटी को व्यायाम नहीं करातीं, बल्कि वीडियो बनाकर उसकी गलतियां भी बताती हैं। बेटी के साथ रोजाना स्टेडियम आकर बॉबी इस खेल की सभी बारीकियों को समझ चुकी हैं। आठवीं पास बॉबी का कभी खेलों से ताल्लुक नहीं रहा, लेकिन बेटी के साथ आते-आते वह मंझे हुए कोच की तरह बन गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed