फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kinauni and Simbhavali sugar mills did not pay for sugarcane

किनौनी और सिंभावली चीनी मिल ने नहीं किया गन्ना भुगतान

Tue, 09 Sep 2025 07:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Kinauni and Simbhavali sugar mills did not pay for sugarcane
- डीएम ने की समीक्षा तो खुली पोल, चीनी प्रबंधन को लगाई फटकार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। वर्ष 2025-26 का गन्ना पेराई सत्र शुरू होने वाला है। किसानों के पास पर्ची कैलेंडर पहुंच रहे हैं। गन्ना सट्टा पर्ची की खामियों को दूर कराने के लिए समितियों पर मेले लगाए जाने हैं। जिला प्रशासन चीनी मिल प्रशासन को पुराना गन्ना भुगतान करने की लगातार चेतावनी दे रहा है। इसके बावजूद अभी तक किनौनी और सिंभावली चीनी मिल ने किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया है।

मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने एनआईसी सभागार में चीनी मिल प्रबंधन और गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सबसे पहले बकाया गन्ना भुगतान पर नाराजगी जताई। उन्होंने आगामी पेराई सत्र के लिए मेन्टीनेंस कार्य, मिलों द्वारा सीसीएल स्वीकृति, चीनी मिल क्षेत्रों में मार्गों की मरम्मत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पेराई सत्र 2025-26 के चीनी मिलों के रिपेयर मेंटीनेंस कार्य पूरे किए जाएं। चीनी मिलों की टेस्टिंग मिल चलने से 15 दिन पहले की जाए। समय से चीनी मिलें संचालित की जाएं। उन्होंने चीनी मिल मवाना, नंगलामल, सकौती टांडा व किनौनी को कैश क्रेडिट लिमिट स्वीकृत कराते हुए उसकी सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला गन्ना अधिकारी और सभी संबंधित चीनी मिलों के प्रधान प्रबंधक और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक व सहकारी गन्ना विकास समितियों के सचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed