फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Killing of salesmen, sensation in the village

सेल्समैन की गला रेतकर हत्या, शव देख उड़े परिजनों के होश

Thu, 09 Nov 2017 02:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 09 Nov 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
Killing of salesmen, sensation in the village
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत में देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन की गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजन बृहस्पतिवार सुबह ठेके पर पहुंचे तो, चारपाई पर सेल्समैन की लाश पड़ी मिली। शव देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर सीओ दिलीप सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। बताया गया कि आरोपियों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पढ़ें : डबल मर्डर केस : कुख्यातों से शूटरों का नाम नहीं उगलवा सकी पुलिस
विज्ञापन


बिनौली थाना क्षेत्र अंगदपुर जौहड़ी खेड़ी गांव में देवेंद्र (44) पुत्र बलजीत सिंह ठेके के बगल में बने कमरे में सोया हुआ था। रात अज्ञात बदमाशों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। चारपाई पर लाश देख परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया। उधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed