{"_id":"6064d02a8ebc3e8d2f3e6be0","slug":"killing-of-a-teenager-falling-on-a-rotavator-while-plowing-sardana-news-mrt532438330","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुताई करते समय रोटावेटर पर गिरकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुताई करते समय रोटावेटर पर गिरकर किशोर की मौत
विज्ञापन

सरधना। टेहरकी गांव के जंगल में खेत में जुताई करते समय किशोर ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के ही शव कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया।
टेहरकी गांव निवासी समद (10) पुत्र सलमान अपने चाचा शब्बू के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत में जुताई के लिए गया था। रोटावेटर से जुताई के दौरान समद भी ट्रैक्टर पर बैठा था। समद अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और रोटावेटर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे किसी तरह रोटावेटर के बीच से बाहर निकाला और सुभारती अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समद की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन अस्पताल से शव लेकर गांव पहुंचे और बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव कब्रिस्तान में दफना दिया।
थानाध्यक्ष बिजेश कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया था, लेकिन परिजनों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।