फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   KIdney transplant is possible without blood group matching

किडनी ट्रांसप्लांट को नहीं मिल रहा ब्लड ग्रुप तो भी स्वैप ट्रांसप्लांट से संभव : डाॅ. संदीप

Sun, 08 Mar 2026 09:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
KIdney transplant is possible without blood group matching
- आइएमए में विश्व गुर्दा दिवस पर किडनी देने-लेने वाले हुए सम्मानित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विश्व गुर्दा दिवस के अवसर पर न्यूटीमा अस्पताल की ओर से आइएमए बच्चा पार्क में समारोह हुआ। इसमें किडनी से जुड़े रोगों की जानकारी, आधुनिक उपचार पद्धतियों को बताया गया। वरिष्ठ गुर्दा रोग एवं प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डा. संदीप कुमार गर्ग ने बताया कि गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए गुर्दा देने और लेने वालों का ब्लड ग्रुप एक होना आवश्यक होता है। यदि दोनों का ब्लड ग्रुप मेल नहीं खाता है तो आधुनिक चिकित्सा तकनीकों की सहायता से स्वैप ट्रांसप्लांट या एबीओ-इनकंपीटेबल ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।

उन्होंने बताया कि स्वैप ट्रांसप्लांट में दो अलग-अलग परिवारों के बीच अंगों का आदान-प्रदान किया जाता है। जब किसी परिवार के डोनर का ब्लड ग्रुप अपने ही मरीज से मेल नहीं खाता तो दूसरे परिवार के साथ आपसी सहमति एवं वैधानिक प्रक्रिया से यह संभव है। इसके अलावा एबीओ इनकंपीटेबल ट्रांसप्लांट के तहत डोनर और रिसीवर का ब्लड ग्रुप अलग-अलग होता है तब विशेष जांचों के जरिए शरीर में एंटीबॉडी स्तर का आकलन किया जाता है। अनुकूल परिस्थितियों में अतिरिक्त प्रतिरक्षा दमनकारी दवाओं की सहायता से गुर्दा प्रत्यारोपण किया जा सकता है। डा. संदीप गर्ग ने कहा कि गुर्दा प्रत्यापेराण के बाद जीवनभर दवाइयां लेनी होती हैं, जिसका मासिक खर्च पांच से साढ़े सात हजार रुपये तक हो सकता है। मुख्य अतिथि सीएमओ डा. अशोक कटारिया ने दीप प्रज्जवलन से शुभारंभ किया। किडनी देने व लेने वालों को सम्मानित किया गया। डा. शालीन शर्मा, डा. शरत चंद्र गर्ग, डा. अवनीत राणा, डा. अमित उपाध्याय, डा. श्वेता गर्ग, डा. मनीषा त्योगी, आरेके भटनागर, डा. धीरज बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed