फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kidnapping student from Chaudhary Charan Singh University Gate

भाई पानी की बोतल लेने गया, बहन को विवि गेट से बदमाश कार में उठा ले गए

Tue, 18 Apr 2017 09:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Tue, 18 Apr 2017 09:10 AM IST
सार

हापुड़ निवासी छात्रा भाई के साथ आई थी बीसीए की मार्कशीट लेने, काले रंग की कार में सवार युवकों पर लगाया अगवा करने का आरोप

विज्ञापन
 Kidnapping student from Chaudhary Charan Singh University Gate
अपहरण

विस्तार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट के सामने से सोमवार दिनदहाड़े हापुड़ की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। छात्रा अपने भाई के साथ विवि कैंपस में बीसीए की मार्कशीट लेने आयी थी। आरोप है कि काले रंग की कार में आए युवक छात्रा को अगवा कर ले गए। परिजनों ने मेडिकल थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के पावटी गांव निवासी एक छात्रा बीसीए की छात्रा थी। छात्रा की मई के पहले सप्ताह में शादी होनी है, जिसके लिए परिवार में तैयारी चल रही हैं। सोमवार दोपहर छात्रा अपने भाई के साथ मार्कशीट लेने सीसीएसयू कैंपस आयी थी। छुट्टी होने का पता चलने पर वह वापस गेट पर पहुंची। इस बीच उसका भाई पानी की बोतल खरीदने पास ही एक दुकान पर चला गया। आरोप है कि तभी काले रंग की आई-20 कार जेलचुंगी की तरफ से आयी और उसमें सवार युवकों ने छात्रा का मुंह दबाकर उसे जबरन कार में डाल लिया। 
विज्ञापन


कुछ दूरी से छात्रा के भाई ने देखा तो वह शोर मचाते हुए कार के पीछे दौड़ा। लेकिन आरोपी छात्रा का अपहरण कर ले गये। छात्रा का भाई इसकी सूचना कंट्रोल रूम को देने के साथ ही पास ही तेजगढ़ी पुलिस चौकी पहुंचा। सूचना पर सीओ सिविल लाइन रितेश कुमार और एसओ मेडिकल धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। छात्रा के भाई ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मेडिकल थाने में तहरीर दी है। पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। सीओ सिविल लाइन रितेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने छात्रा के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है। मामला अपहरण का नहीं है। छात्रा जल्द बरामद कर ली जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना नंबर की कार की कैमरों में तलाश
छात्रा के भाई ने बताया कि उस कार पर नंबर प्लेट नहीं थी। कार जेलचुंगी से तेजगढ़ी की तरफ डिग्गी तिराहे तक देखी गई। उसके बाद गायब हो गई। पुलिस ने आनंद अस्पताल के बाहर और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लेकिन कार का सुराग नहीं लगा। पुलिस का मानना है कि कार को शास्त्रीनगर में किसी कट से मोड़ा गया।


भाई को बताया था पेट में दर्द
छात्रा ने विवि गेट के बाहर बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। इस पर छात्रा का भाई पानी लेने गया था। लेकिन देखा तो बहन का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने विवि के गेट पर मौजूद गार्ड और अन्य छात्रों से पूछा तो बताया कि गेट से काफी दूर की घटना है।


 
हापुड़ निवासी छात्रा भाई के साथ आई थी बीसीए की मार्कशीट लेने, काले रंग की कार में सवार युवकों पर लगाया अगवा करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed