फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kidnapping of minor girl, ruckus by VHP workers at the police station

Meerut News: नाबालिग छात्रा का अपहरण, थाने पर विहिप कार्यकर्ताओं का हंगामा

Sat, 09 Nov 2024 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of minor girl, ruckus by VHP workers at the police station
पुलिस को 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम, पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। इंचौली थाना क्षेत्र निवासी 10वीं की नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया गया। घटना को लेकर शुक्रवार शाम परिजन के साथ विश्व हिंदू परिषद और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर चार घंटे तक हंगामा किया और धरना देकर बैठ गए। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने मामले में जिशान, कैफ, तालिब, अजल, सरताज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
छात्रा के नहीं मिलने से नाराज परिजन ने अपने प्रतिष्ठान के बाहर पलायन के पोस्टर भी लगा दिए। कार्यकर्ताओं ने छात्रा की बरामदगी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर छात्रा और आरोपियों को तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय छात्रा को गांव निवासी जिशान अगवा कर ले गया। छात्रा की मां का आरोप है कि उनकी बेटी को अगवा करने में गांव निवासी कैफ, तालिब, अजल, सरताज ने मदद की है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। दो दिन बाद नाबालिग की बरामदगी न होने पर परिजन और कार्यकर्ता भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को परिजन विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अनुज राणा, जिला उपाध्यक्ष रतन ठाकुर, जिला आयोजक विकास, राजा के साथ इंचौली थाने पहुंच गए और छात्रा की बरामदगी को लेकर हंगामा कर दिया। जानकारी पर भाजपा नेता विक्की तनेजा व अन्य लोग भी आ गए। सभी ने थाने पर धरना देकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ तक नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed