फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kidnapping case against father of three children, video of minor goes viral

Meerut News: तीन बच्चों का पिता पर अपहरण का केस, नाबालिग का वीडियो वायरल

Fri, 07 Feb 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping case against father of three children, video of minor goes viral
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बच्चों का पिता मोमिन चौहान पर 17 साल नाबालिग के अपहरण का केस दर्ज किया गया है। आरोपी खुद को यूडीएफ (सेकुलर) पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष होने का दावा करता है। वहीं, किशोरी का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ है। इसमें किशोरी स्वेच्छा से आरोपी के साथ जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

भावनपुर थाने पर किशोरी की मां ने आरोपी मोमिन चौहान के खिलाफ बेटी का अगवा कर लेकर जाने का आरोप लगाया है। बताया कि उसकी 17 साल की बेटी पड़ोसी आरोपी मोमिन के यहां छह महीने से घरेलू काम करती थी। बुधवार को आरोपी उसकी बेटी को अगवा कर ले गया। मुकदमा दर्ज होने पर आरोपी ने किशोरी का एक वीडियो वायरल किया है। इसमें किशोरी कह रही है कि उसकी मां ने उसे बहन-बहनोई के पास लोनी भेज दिया था।
विज्ञापन

किशोरी का आरोप है कि बहनोई उसे 50 हजार में बेचना चाहते थे। उसने स्वेच्छा से आने और बालिग होने की बात कही है। एसपी देहात राकेश मिश्रा का कहना है कि किशोरी की मां की ओर से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। वीडियो की सत्यता का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि आरोपी ने डरा धमका कर किशोरी की वीडियो बनाई हो। --------
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed