फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khushkhabar: Now the students of CCSU will get free degree sitting at home

Khushkhabar: अब सीसीएसयू के छात्र-छात्राओं को घर बैठे निशुल्क मिलेगी डिग्री, ऐसे करना होगा आवेदन

Fri, 20 May 2022 03:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 May 2022 03:52 PM IST
सार

सीसीएसयू व संबद्ध कॉलेजों से पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबर है। अब सीसीएसयू छात्र-छात्राओं की डिग्री डाक से उनके घर निशुल्क भिजवाएगा।

विज्ञापन
Khushkhabar: Now the students of CCSU will get free degree sitting at home
CCSU - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) के छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। सीसीएसयू अब छात्र-छात्राओं की डिग्री डाक से उनके घर निशुल्क भिजवाएगा। छात्र-छात्राएं सीसीएसयू की वेबसाइट पर हेल्प डेस्क सेक्शन पर क्लिक करके आवेदन करेंगे। विवि के निर्णय से लाखों छात्र-छात्राओं को फायदा होगा। 

विज्ञापन


विवि प्रशासन प्रथम चरण में सत्र 2016-17, 2017-18, 2018-19 और 2019-20 की डिग्री डाक द्वारा सभी छात्र-छात्राओं के घर भिजवा चुका है। इन सत्रों की अधिकतर डिग्रियां छात्र-छात्राओं को मिल चुकी हैं। अगर कोई छात्र-छात्रा रह गया हैं तो वह वेबसाइट पर हेल्प डेस्क सेक्शन में जानकारी भरकर अपनी डिग्री मंगा सकता है। जो पूर्व वर्षों के छात्र-छात्राएं हैं, वे भी अपनी डिग्री ऑनलाइन फार्म भरकर डाक से घर मंगवा सकते हैं।
विज्ञापन


2019 तक अभी तक था डिग्री शुल्क 
डिग्री शुल्क की बात करें तो अभी तक विवि में 2004 से पहली डिग्री पाने के लिए 510 रुपये शुल्क जमा करना पड़ता है। अगर डिग्री 2004 से 2013 के बीच की है तो 250 रुपये शुल्क जमा किया जाता है। 2014 से 2019 की डिग्री के लिए एक रुपया शुल्क जमा किया जाता है। डिग्री के लिए विवि कोई शुल्क नहीं लेता है। राजभवन से आए इस आदेश के बाद विवि प्रशासन ने पूर्व की सभी डिग्रियों के आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन फॉर्म में पूरी भरें जानकारी 
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार का कहना है कि सीसीएसयू की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर जाकर स्टूडेंट हेल्प डेस्क पर दिए गए लिंक प्रोवाइड इनफार्मेशन टू गेट ऑनली ओरिजनल डिग्री पर जाकर अपनी पूरी जानकारी भरेंगे। छात्र-छात्राएं घर का पता ठीक से भरें। जिस कोर्स की डिग्री निकलवानी है उसकी अंतिम वर्ष की मार्कशीट की फोटो कॉपी और आधार कार्ड की फोटो कॉपी आवेदन फॉर्म के साथ अपलोड की जाएगी। अगर कोई पूरी जानकारी नहीं भरता है तो डिग्री नहीं भेजी जाएगी। ऑनलाइन डिग्री आवेदन का लिंक शुक्रवार से वेबसाइट पर आ जाएगा।

यह भी पढ़ें: एक प्रेम कहानी ऐसी भी: इकलौते बेटे को खोकर दर्द में डूबी मां ने गर्लफ्रेंड का किया कन्यादान, हर पहलू मार्मिक, हर किरदार है अनोखा

2020 के छात्र-छात्राएं न करें आवेदन 
राजकीय एवं एडेड कॉलेजों के सत्र 2020 के रेग्युलर और प्राइवेट सभी छात्र-छात्राओं की डिग्री कॉलेजों में भेजी जा चुकी हैं। ऐसे में इस वर्ष के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन नहीं करेंगे। इस लिंक पर सिर्फ मूल डिग्री ही मिलेगी। अगर कोई डुप्लीकेट उपाधि चाहता है तो उसे विवि की पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप शुल्क जमा करके ही मिलेगी। 

करोड़ों रुपये शुल्क का पड़ेगा फर्क 
अभी भी ऐसे लाखों छात्र-छात्राएं हैं, जिन्होंने 2013 तक अपनी डिग्रियां नहीं ली हैं। ऐसे में निशुल्क डिग्री देने से विवि को करोड़ों रुपये का फर्क पड़ेगा। 

करनी होगी लगातार मॉनिटरिंग 
ऑनलाइन आवेदन के बाद डिग्री समय से घर पहुंच जाए, इसको लेकर अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करनी होगी। रोजाना कितने आवेदन आए और कितनी डिग्रियां डाक से भिजवाई गईं इसको लेकर जवाबदेही निर्धारित करनी होगी। डाक विभाग से विवि का एमओयू हो चुका है लेकिन वे समय से डिग्री भेज दें इसका भी ध्यान रखना होगा। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: मां-बेटे का दर्द देख फूटा लोगों को गुस्सा, घरों पर चस्पा किए पलायन के पोस्टर, खाकी पर भी लगा बड़ा आरोप

पारदर्शी होगी व्यवस्था 
ऑनलाइन आवेदन पर डिग्री डाक से घर पहुंचे इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। छात्र-छात्राओं को कोई परेशानी न हो, इसको लेकर पारदर्शी व्यवस्था बनाने को कहा गया है। - प्रो. संगीता शुक्ला, कुलपति सीसीएसयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed