फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khokha Owner murder case Meerut, uncle killed him for extra marital affairs

खोखा संचालक हत्याकांड: आरोपी चाचा ने खोला राज, आखिर किस बात से खफा होकर दिया वारदात को अंजाम

Wed, 02 Aug 2023 04:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Aug 2023 04:30 PM IST
सार

मेरठ के दौराला में हुई खोखा संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई बड़े राज खोले हैं और बताया कि आखिर क्यों उसने भतीजे की हत्या की।

विज्ञापन
Khokha Owner murder case Meerut, uncle killed him for extra marital affairs
खोखा संचालक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला में  वलीदपुर निवासी टायर पंक्चर की दुकान करने वाले सावेज की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में षड्यंत्र रचने वाले मृतक के पड़ोसी व रिश्ते के चाचा को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।

विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि आरोपी के सावेज की पत्नी से अवैध संबंध थे, जिसके चलते साजिश रची गई। सावेज के परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टूटती रिश्तों की डोर: पत्नी ने रोका पर नहीं माना, Video Call पर बात करते हुए फंदे पर झूला पति, ये रही वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

सकौती उपखंड कार्यालय के बाहर टायर पंक्चर लगाने वाले सावेज की शनिवार देर रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। सावेज को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद पुलिस ने पड़ोसी व रिश्ते में चाचा यूसुफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला खुल गया।

यूसुफ के सावेज की पत्नी से अवैध संबंध थे। यूसुफ ने अपने भांजे मेरठ के हुमायूंनगर निवासी साहिल से फोन पर बात कर सावेज को पीटने की साजिश रची। साहिल ने इस काम के लिए अपने दोस्तों को भेजा। शनिवार देर रात पिटाई के दौरान सावेज सिर में चोट लगने से बुरी तरह जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई। आरोपी उसका मोबाइल भी ले गए। 

दो माह पहले हुआ था विवाद
दो माह पहले परिजनों ने सावेज की पत्नी को यूसुफ के साथ आपित्तजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद सावेज की यूसुफ से कहासुनी हुई थी और दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर आना जाना बंद हो गया।

उस दिन से यूसुफ को सावेज को पीटने की साजिश रच रहा था। सावेज की मौत के बाद भी युसूफ ने भांजे साहिल को फोन पर कहा कि उसने मारपीट के लिए कहा था, हत्या के लिए नहीं। भांजे ने बताया कि वह नहीं आया था, उसके दोस्त आए थे।

पुलिस यूसुफ के भांजे साहिल व उसके दोस्तों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed