Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khiwai, Narangpur, and Gotka will get better road facilities.

Meerut News: खिवाई, नारंगपुर और गोटका को मिलेगी बेहतर सड़क की सुविधा

Fri, 20 Nov 2026 09:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Khiwai, Narangpur, and Gotka will get better road facilities.
सरूरपुर। कस्बा ​​खिवाई में विकास कार्य का शुभारंभ करते विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के कस्बा खिवाई, गांव नारंगपुर व गोटका में सड़कों के निर्माण कार्य का क्षेत्रीय विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने फीता काटकर शुभारंभ किया। रालोद विधायक ने खिवाई में 1 करोड़ 79 लाख 30 हजार रुपये की लागत से बनने वाले खिवाई-नारंगपुर मार्ग का फीता काटकर शुभारंभ किया। करीब 3.4 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के कुछ हिस्से में पहले ही निर्माण कराया जा चुका है। बीच में छूटे 600 से 800 मीटर हिस्से को भी अलग से बनवाया जाएगा। विधायक ने बताया कि रोहटा रोड से नहर की पटरी के रास्ते को चौड़ा कर खिवाई-नारंगपुर मार्ग से जोड़ने की योजना है। इससे क्षेत्र को वैकल्पिक बाईपास मार्ग मिल सकेगा। गांव गोटका में अंकित के घर से करनाल हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग का भी शुभारंभ किया गया। इस पर 9 लाख 98 हजार रुपये खर्च होंगे। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। दोनों मार्गों के निर्माण से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस दौरान शमशाद प्रधान, कुंवर मोहम्मद अली, गुलजार चौधरी, नूरैन सभासद, परवेज जसड़, रविंद्र चौहान, रणवीर सिंह, कुंवरपाल प्रधान, हाफिज निसार, नूर मोहम्मद चौहान, सोनू प्रधान, सलीम प्रधान, राजकुमार प्रधान, सुनील प्रधान, मास्टर अशोक और प्रमोद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed