Khelo India Para Games: मेरठ की दीपा ने क्लब थ्रो में जीता गोल्ड मेडल, जैनब ने पावर लिफ्टिंग में सिल्वर
दिल्ली में चल रहे खेलो इंडिया पैरा गेम्स में मेरठ की बेटियां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।बुधवार को दीपा ने क्लब थ्रो में गोल्ड तो जैनब खातून ने सिल्वर पदक प्राप्त किया।
विस्तार
बुधवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही दीपा ने लगातार दूसरे दिन पदक जीता। उन्होंने मंगलवार को शॉटपुट में 32 कैटेगरी में 6.39 मीटर दूरी तय सिल्वर पदक जीता था।
यह भी पढ़ें: West UP News Live: एथलीट पारुल चौधरी अब अर्जुन अवार्डी, योगी सेवक लिखी हूटर सायरन लगी स्कॉर्पियो सीज
बुधवार को उन्होंने एफ-32 कैटेगरी में क्लब थ्राे में 15.80 मीटर दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता। उनकी उपलब्धि पर कोच गौरव त्यागी ने उन्हें बधाई दी।
पावर लिफ्टर जैनब खातून ने भी सिल्वर पदक जीता। उन्होंने 61 किलोग्राम भार वर्ग में 88 किग्रा. भार उठाकर सिल्वर पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि पर उनके पिता आदिल ने भी उन्हें बधाई दी है। जैनब इससे पहले पैरा एशियन गेम्स में भी देश के लिए सिल्वर पदक जीत चुकी है।
मेरठ से इन खेलों में दीपा से पहले प्रीति पाल 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में गोल्ड, फातिमा जैवलिन और डिस्कस में गोल्ड व रिया शॉटपुट में गोल्ड प्राप्त कर चुकी हैं।