West UP News Live: एथलीट पारुल चौधरी अब अर्जुन अवार्डी, योगी सेवक लिखी हूटर सायरन लगी स्कॉर्पियो सीज
{"_id":"657a7dffbda6c9d8b10bbe65","slug":"west-up-news-live-athlete-parul-chaudhary-now-arjun-awardee-2023-12-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: एथलीट पारुल चौधरी अब अर्जुन अवार्डी, योगी सेवक लिखी हूटर सायरन लगी स्कॉर्पियो सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 14 Dec 2023 09:31 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 14 Dec 2023 09:31 AM IST
विज्ञापन
पारुल चौधरी।
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
12:29 PM, 14-Dec-2023
रोहटा रोड पर नाले में मिला शव, पहचान नहीं
मेरठ के रोहटा रोड पर सरस्वती विहार के पास नाले में एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। मृतक की पहचान कराने की कोशिश की गई लेकिन शनाख्त नहीं हो सकी।
टीपीनगर थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित सरस्वती विहार के बाहर नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। राहगीरों व आसपास के लोगों से काफी पूछताछ की लेकिन मृतक युवक की कोई शनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। टीपीनगर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि देर शाम को कॉलोनीवासियों व राहगीरों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रोहटा रोड पर कूड़ा बीनने का काम करता था और नशे का आदि था। पुलिस का कहना है कि तीन दिन बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

11:55 AM, 14-Dec-2023
15 दिन में पांच दिन चली वेबसाइट, रजिस्ट्रेशन प्रभावित
मेरठ के संभागीय परिवहन की वेबसाइट पिछले 15 दिन में पांच दिन ही चल पायी है, वह भी झटके लेते हुए। विभाग से मिलने वाले ड्राइविंग लाइसेंस, गाडियों के रजिस्ट्रेशन, फिटनेस रिपोर्ट, फीस जमा करने आदि की सुविधा प्रभावित है। जिसके चलते जिले के पांच हजार से भी अधिक लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है।
सबसे अधिक नुकसान कामर्शियल वाहन स्वामियों को समय पर टैक्स जमा न होने पर जुर्माना झेलना पड़ रहा है। उधर वेबसाइट और एप सेवा प्रभावित होने से आरटीओ विभाग के कर्मचारी भी परेशान हैं।
सरकार ने जनता की सुविधा के लिए नया लनिंग और स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस, लाइसेंस नवीनीकरण, नए वाहनों का पंजीकरण, पुराने वालों की एनओसी, कॉमर्शियल वाहनों का परमिट, टैक्स जमा करने और वाहनों की फिटनेस के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की। इसके लिए एम परिवहन एप और परिवहन. जीओवी. इन वेबसाइट पर सेवा शुरू की। इसका जनता को लाभ भी मिला। समय की बचत के साथ साथ अधिकारियों के चक्कर लगाने में कमी आई।

11:54 AM, 14-Dec-2023
अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम से भिड़े व्यापारी
पुराने शहर वैली बाजार में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम का बुधवार को व्यापारियों ने घेराव किया। व्यापारियों ने निगम की टीम पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर हंगामा किया। व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। करीब एक घंटा हंगामा होने पर टीम को वापस लौटना पड़ा।
नगर निगम के संपत्ति अधिकारी और प्रवर्तन दल की टीम बुधवार को वैली बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी। प्रवर्तन दल ने दुकानों के बाहर करने वाले अतिक्रमण पर कुछ व्यापारियों के चालान काटे। इसके साथ दुकानों के बाहर रखा सामान भी हटवा गया।
इसके विरोध में व्यापारियों ने हंगामा करते हुए वैली बाजार बंद कर दिया। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल, दिनेश कुमार, अनिल अग्रवाल सहित व्यापार संघ के कई पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
व्यापारियों ने निगम की टीम का घेराव कर हंगामा करना शुरू कर दिया है। बाजार बंद और हंगामा की सूचना पर देहलीगेट थाने की पुलिस भी मौके पहुंची। इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि पुलिस ने निगम की टीम को वापस कर दिया।
अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार का कहना कि बाजार में जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रवर्तन दल का अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। व्यापारियों ने विरोध किया तो टीम वापस लौट आई। वसूली के आरोप निराधार है।

09:30 AM, 14-Dec-2023
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार 12वीं के छात्र की मौत
मवाना रोड एनएच-119 पर इंचौली थाने के पास बुधवार दोपहर को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 12वीं के छात्र को कुचल दिया। बाइक सवार साथी कारपेंटर भी बुरी तरह से घायल हो गया। छात्र अर्पित धामा (17) की मौके पर ही मौत हो गई। कारपेंटर साजिद (43) का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है।
घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। इंचौली थाना क्षेत्र के कस्तला गांव निवासी अर्पित धामा पुत्र सुंदर धामा बाइक से साजिद के साथ इंचौली फ्यूल प्वाइंट से ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने गया था। जैसे ही दोनों पंप से गांव के लिए सड़क पार करने को मुड़े तो तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। अर्पित बुरी तरह से कुचल गया। साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। लोगाें की सूचना पर इंचौली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मसूरी स्थित हॉस्पिटल लेकर गई। डॉक्टरों ने अर्पित को मृत घोषित कर दिया, वहीं, साजिद को गंभीर हालत में भर्ती कर लिया। परिजन कुछ समय बाद साजिद को हापुड़ रोड स्थित अस्पताल में ले गए। इंचौली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

09:29 AM, 14-Dec-2023
पारुल चौधरी अर्जुन अवार्डी हो जाएंगी
किसान की बेटी पारुल चौधरी अर्जुन अवार्डी हो जाएंगी। खेल मंत्रालय से जिन 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड देने की सिफारिश की गई है, उनमें मेरठ की एथलीट पारुल चौधरी भी हैं।
इसी साल चीन के हांगझाऊ में आयोजित एशियन गेम्स के ट्रेक एंड फील्ड इवेंट में एथलीट पारुल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच हजार मीटर स्टीपल चेज स्पर्धा में सोने पर कब्जा किया था। एशियाई खेल 2023 में भारत को 14वां स्वर्ण पदक दिलाया था। साथ ही 3000 मीटर में रजत पदक जीता था। दौराला क्षेत्र में इकलौता गांव में खेती करने वाले कृष्णपाल सिंह की बेटी पारुल चौधरी ने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। पारुल चौधरी इससे पहले भी कई उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। कृष्णपाल सिंह के दो बेटे व दो बेटियां हैं। इनमें तीसरे नंबर की पारुल चौधरी हैं। वह रेलवे में टीटीई हैं। पारुल ने भराला गांव स्थित बीपी इंटर कॉलेज से कक्षा 10 व इंटर की पढ़ाई पूरी की और यहीं से दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शुरुआत की।09:24 AM, 14-Dec-2023
West UP News Live: एथलीट पारुल चौधरी अब अर्जुन अवार्डी, योगी सेवक लिखी हूटर सायरन लगी स्कॉर्पियो सीज
सरधना के सरूरपुर थाना पुलिस ने पांचली बुजुर्ग निवासी युवक की स्कॉर्पियो गाड़ी को पकड़ा है। जिस पर योगी सेवक लिखा है। हूटर बजाने पर पुलिस ने जांच करते हुए गाड़ी को रोक लिया। लेकिन गाड़ी मालिक से गाड़ी के कोई दस्तावेज नहीं मिल सके हैं। खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बताने वाले नीरज शर्मा की हूटर सायरन लगी स्कॉर्पियो गाड़ी को बुधवार देर रात हर्रा पुलिस ने सीज कर दिया।
सरूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देव सिंह रावत ने बताया कि हूटर सायरन लगी दिल्ली नंबर की एक स्कॉर्पियो कस्बा हर्रा में एक प्लाट में खड़ी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लावारिस हालत में खड़ी हूटर सायरन लगी स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर हर्रा पुलिस ने सीज कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उक्त गाड़ी के बारे में पांचली बुजुर्ग निवासी नीरज शर्मा का नाम प्रकाश में आया है।
बताया गया है कि नीरज शर्मा खुद को योगी सेवक और मुख्यमंत्री का करीबी बताते हैं। हूटर सायरन लगी व योगी सेवक लिखी स्कार्पियो संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस को जंगल में खड़ी मिली है। पुलिस का कहना है कि कस्बा हर्रा निवासी दो पक्षों में जमीन को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने संदिग्ध गतिविधि में गाड़ी खड़ी होने की आशंका जताते पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। स्कार्पियो को कब्जे में लेकर पुलिस ने चौकी भिजवा दिया।
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि स्कॉर्पियो की वैधता समाप्त हो चुकी है। दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहन को सीज करा दिया गया है। गाड़ी मालिक की जानकारी की जा रही है।