फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kharkhauda loot : police found the cash and jwelry

खरखौदा और परतापुर में चार घरों में डकैती की वारदात कबूली, माल बरामद

Wed, 29 Jan 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
kharkhauda loot : police found the cash and jwelry
मेरठ/खरखौदा।
विज्ञापन

खरखौदा और परतापुर में चार मकानों में डकैती डालने वाले बदमाशों से पुलिस ने लूटा गया सामान बरामद कर लिया है। वारदात में पांच बदमाशों को पकड़ा था। पूछताछ में उन्होंने देहात क्षेत्रों में कई और वारदात करना स्वीकार किया है। पीड़ित परिवारों ने आरोपियों की पहचान भी कर ली है। अब खुलासे का इंतजार है।
रविवार रात करीब एक बजे पुलिस की वर्दी में आए सात हथियारबंद बदमाशों ने खरखौदा के फफूंड़ा में दो बेटियों की शादी की तैयारी कर रहे हफीज पुत्र नन्नू व हनीफा के मकानों पर डकैती डाली थी। बदमाशों ने नन्नू के मकान से तीन लाख की नकदी, तीन लाख के जेवर व हनीफा के मकान से 50 हजार की नकदी व दो लाख के जेवर लूटे थे। एक पीड़ित पक्ष के शक पर पुलिस ने गांव में ही रह रहे तीन युवकों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

खरखौदा में डकैती की सूचना पर परतापुर व हापुड़ की सिभावली थाना पुलिस भी खरखौदा पहुंच गई। रविवार रात्रि से ही थाना पुलिस व एसओजी तीनों युवकों से पूछताछ कर रही हैं। लेकिन पुलिस को फफूंड़ा की डकैती से संबंधित पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है। परतापुर में शुक्रवार को महरौली और बराल गांव में दो मकानों में डकैती की वारदात हुई है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों ने परतापुर और खरखौदा में डकैती की वारदात कबूल कर ली है। गैंग का सरगना नोएडा निवासी राहुल पुत्र चंद्रपाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन थानों की पुलिस कर रही पूछताछ
खरखौदा से पहले परतापुर थाना क्षेत्र में भी दो घरों में परिजनों को बंधक बनाकर डकैती डाली गई थी। वहां पुलिस को एक जोड़ी जूते व टायरों के निशान मिले थे। कई दिन बाद भी परतापुर पुलिस को सुराग नहीं लगे। वहीं हापुड़ के थाना सिंभावली में भी बदमाशों ने डकैती डाली थी। सिंभावली पुलिस भी खाली हाथ है। खरखौदा में बदमाशों द्वारा डकैती डालने व पांच बदमाशों को पकड़ने की सूचना फ्लैश हुई तो दोनों थाना पुलिस अपनी अपनी घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने आ गईं।

फरार आरोपियों की तलाश जारी
परतापुर और खरखौदा पुलिस आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। पुलिस मंगलवार को पांच आरोपियों को एसएसपी आवास लेकर गई। वहां एसएसपी ने तीनों से करीब आधा घंटे पूछताछ की। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed