फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   khari fasal raundi

खड़ी फसल रौंदी, एमडीए ने लिया 25 एकड़ भूमि पर कब्जा   

Sun, 21 Jan 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Jan 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
khari fasal raundi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को किसानों की खड़ी फसल रौंदकर गंगानगर योजना की जमीन पर कब्जा ले लिया। 12 थानों की पुलिस फोर्स और आरआरएफ जवानों के साथ पहुंचे एमडीए अधिकारियों ने बुलडोजर और ट्रैक्टर चलाकर फसल के साथ ट्यूबवेल और विद्युत लाइन भी ध्वस्त कर दी। किसानों ने जमकर विरोध किया। लेकिन पुलिस ने लाठियां बरसाकर किसानों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

गंगानगर एक्सटेंशन में एमडीए की अधिग्रहीत 202 एकड़ जमीन है, जिसमें से एमडीए काफी जमीन का आवंटन कर चुका है। एक इंस्टीट्यूट को दी गई 25 एकड़ जमीन पर कब्जा लेने को एमडीए लगातार प्रयास कर रहा था। लेकिन किसानों ने इस पर कब्जा नहीं दिया था। किसान अतिरिक्त प्रतिकर की मांग पर अड़े थे। यहां किसानों ने गेहूं की फसल बो रखी थी। नौ दिसंबर को भी एमडीए टीम ने इस जमीन पर कब्जे का प्रयास किया था। लेकिन यह प्रयास किसानों के विरोध से कामयाब नहीं हो सका। 
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एमडीए तहसीलदार करनवीर सिंह, मनोज सिंह, एसपी देहात राजेश कुमार आदि फोर्स के साथ यहां पहुंचे। किसानों ने विरोध किया तो निकट के कम्यूनिटी हॉल में वार्ता हुई। यहां पहले से ही पहुुंचे रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव, राजेन्द्र रिठानी आदि ने विरोध किया। लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने लहराई दरांती
जैसे ही बुलडोजर और ट्रैक्टर ने फसल उजाड़नी शुरू की तो महिलाओं ने उग्र विरोध शुरू कर दिया। महिला किसान दरांती लेकर पुलिस के सामने आ गई। फोर्स ने जबरन हटाना शुरू कर दिया तो किसान भी सामने आ गए। इस पर पुलिस ने लाठियां चलाईं तो भगदड़ मच गई। पुलिस ने किसानों को दौड़ाकर पीटा। किसान खेत में लेट गए पुलिस ने उन्हें जबरन हटाया। पुलिस ने किसान नेता राममेहर सहित 10 किसानों को हिरासत में ले लिया। इस बीच टीम ने पूरी भूमि को जेसीबी और ट्रैक्टर से जोत दिया। करीब तीन घंटे तक कब्जे की कार्रवाई चलती रही। दो ट्यूबवेल तथा विद्युत लाईन व खंभों को उखाड़ दिया गया। एमडीए अधिकारियों के सामने ही भूमि की तारबंदी शुरू कर दी गई।


यह रूटीन प्रक्रिया  
एमडीए के वीसी साहब सिंह का कहना है कि एमडीए अपनी कार्रवाई कर रहा है। जमीन पर कब्जा एक रूटीन प्रक्रिया का ही हिस्सा है। जमीन एमडीए की है तो कब्जा होना ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed