फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khap Chaudhary of Muzaffarnagar came in support of farmers, will travel to Delhi soon

Farmers Protest: किसानों के समर्थन में आए मुजफ्फरनगर के खाप चौधरी, 17 को करेंगे दिल्ली कूच

Tue, 15 Dec 2020 04:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Dec 2020 04:46 PM IST
सार

  • सोरम की एतिहासिक चौपाल पर सर्वखाप पंचायत में लिया गया निर्णय, खाप
  • समर्थन में आए खाप चौधरी, 17 को दिल्ली कूच का निर्णय

विज्ञापन
Khap Chaudhary of Muzaffarnagar came in support of farmers, will travel to Delhi soon
khaap chaudhary muzaffarnagar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खाप चौधरी भी किसानों के समर्थन में उतरे हैं। यहां शाहपुर में आयोजित सर्वखाप पंचायत में केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। साथ ही 17 दिसंबर को किसान आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में कूच करने का निर्णय लिया गया। किसानों से मतभेद भुला कर आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


गांव सोरम में चौपाल पर हुई सर्वखाप पंचायत में किसान आंदोलन को समर्थन देने का फैसला किया गया। केंद्र सरकार की की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की गई। पंचायत में  हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई खाप चौधरियों ने भाग लिया। पंचायत में खाप चौधरियों ने केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को तुरंत वापस लेने की मांग की गई। साथ ही किसान आंदोलन को धार देने के लिए 17 दिसंबर को दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


पंचायत में बालियान खाप के मुखिया और भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। सरकार तीनों कानूनों को किसान हित में बताकर किसानों के साथ छलावा कर रही है। किसानों की फसलों पर सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन के चलते सरकार दबाव में है। सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि किसान ढीले पड़ गए तो सरकार किसानों पर ओर शिकंजा कसेगी। किसानों को संघर्ष करने के लिए आंदोलन को अपने जीवन का हिस्सा बनाना पड़ेगा। सभी किसान मतभेद भुलाने के साथ संगठित होकर 17 दिसंबर को किसान आंदोलन में भाग लें।

सर्वखाप मंत्री चौधरी सुभाष बालियान ने कहा कि तीनों कानूनों को वापस कराने के लिए किसानों को एकजुट होकर सैलाब के रूप में दिल्ली रवाना होना होगा। निर्वाल खाप के चौधरी राजबीर सिंह ने कहा कि सोरम की चौपाल ऐतिहासिक है। इस चौपाल से देश व समाजहित के लिए जो निर्णय लिए गए वह सभी सफल हुए हैं।

हुड्डा खाप के चौधरी जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी किसानों को मजबूती दिखानी चाहिए। बत्तीसा खाप के चौधरी अजय कुमार ने कहा कि देश में सभी की आमदनी बढ़ी है, किंतु किसान जस का तस है। कुंडू खाप के चौधरी उपेंद्र सिंह ने कहा कि देश की जनता को एकजुट होकर तीनों काले कानूनों का विरोध करना चाहिए। अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र सिंह ने कहा कि  सरकार वार्ता कर किसान विरोधी कानून वापस ले। उन्होंने कहा कि सर्वखाप ने देश व समाज के लिए जब-जब निर्णय लिए वह सफल हुए है। सर्वखाप पंचायत का संचालन ओमपाल सिंह ने किया।

इन खापों के चौधरी हुए शामिल
गांव सोरम में आयोजित सर्वखाप पंचायत में बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत , निर्वाल खाप के चौधरी राजवीर सिंह , बत्तीसा खाप के चौधरी अजय कुमार , हुड्डा खाप के चौधरी जितेंद्र सिंह, बेनीवाल खाप के चौधरी अमित बेनीवाल, कुण्डू खाप के चौधरी उपेंद्र सिंह , देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर सिंह, अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र सिंह , लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र सिंह, चौहान खाप के चौधरी विवेक चौहान, तालियान खाप के चौधरी सुधीर तालियान, बुड़ियान खाप के चौधरी जसवीर सिंह के अलावा गठवाला खाप के चौधरी के प्रतिनिधि जसवीर सिंह फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed