{"_id":"6708717569db5c0b710afc26","slug":"khalid-was-murdered-in-protest-against-talking-to-his-sister-meerut-news-c-72-1-smrt1019-122658-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बहन से बात करने के विरोध में हुई खालिद की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बहन से बात करने के विरोध में हुई खालिद की हत्या
विज्ञापन
- आरोपियों के पास हत्या में प्रयुक्त गमछा और डंडा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गांव रेलवे ट्रैक के पास खालिद का गला-सड़ा शव मिला था। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। वहीं, खालिद की पत्नी मुस्कान की तहरीर पर पुलिस ने दोनों दोस्त इंतजार और बुरहान उर्फ टोनाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक खालिद की बहन से बुरहान बातचीत करता था। उसने बुरहान को बहन से दूर रहने के लिए कहा था। इसी बात की रंजिश के चलते बुरहान ने इंतजार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इसके बाद खालिद के साथ शराब पी। बाद में गमछे से उसका गला दबाया और डंडा सिर में मारकर हत्या कर दी। शव को रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त गमछा और डंडा बरामद किया गया है।
दरअसल, बीते चार सितंबर को शौकीन गार्डन निवासी 22 वर्षीय खालिद पुत्र इंसाद संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। इसके बाद से परिवार के लोग खालिद की तलाश में जुटे थे। बीते मंगलवार की सुबह राहगीरों ने लिसाड़ी गांव में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में एक युवक का शव देखा। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। बाद में शव की पहचान खालिद के रूप में की गई। परिजनों ने खालिद के दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मृतक की पत्नी मुस्कान की तहरीर पर दोनों दोस्तो के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।