फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खजूरी कांड: भाजपा नेता समेत दो पर केस, तेज रफ्तार गाड़ियों से स्कूटी सवार वंश और गौरव की हुई थी मौत

Wed, 01 Feb 2023 05:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Feb 2023 05:04 PM IST
विज्ञापन
Khajuri case: Case on two including BJP leader, Scooty rider Vansh and Gaurav were killed by speeding vehic
दोनों युवकों के फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

 मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ में फॉरर्च्यूनर और थार गाड़ी से कुचलने पर खजूरी गांव निवासी वंश त्यागी और गौरव त्यागी की मौत के मामले में भाजपा नेता प्रिंस चौधरी सहित दो लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। भाजपा नेता की तलाश में परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने बिजनौर में दबिश दी, लेकिन वह अपने घर पर नहीं मिले। दो युवाओं की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं, किसान नेता मांगेराम त्यागी दोपहर को खजूरी गांव में पहुंच गए। उन्होंने दोनों परिवार के लोगों से मिलकर पुलिस को चेतावनी दी अगर इंसाफ नहीं मिला तो आंदोलन किया जााएगा।



वंश और गौरव सोमवार दोपहर स्कूटी से परीक्षितगढ़ जा रहे थे। परीक्षितगढ़ से भाजपा नेता प्रिंस चौधरी अपने साथी और कार्यकर्ताओं के साथ खजूरी गांव में शहीदों के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। परीक्षितगढ़ में एक फार्म हाउस के पास सड़क से नीचे स्कूटी रोके दो युवक खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान भाजपा नेता और उनके कार्यकर्ताओं में फॉरर्च्यूनर, थार और स्कार्पियों दौड़ने की होड लगी थी। इसके चलते फॉरर्च्यूनर और थार गाड़ी ने दोनों युवकों को कुचल दिया। 

Khajuri case: Case on two including BJP leader, Scooty rider Vansh and Gaurav were killed by speeding vehic
meerut police - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद वाहनों में सवार लोग खजूरी गांव से होते मेरठ शहर में पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक अगर वाहनों में सवार भाजपाई रुक जाते और घायल युवकों को समय पर अस्पताल पहुंचा देते तो शायद दोनों की जान बच जाती। परीक्षितगढ़ के कार्यवाहक थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया कि फॉरर्च्यूनर बिजनौर निवासी प्रिंस चौधरी की बताई गई, जबकि थार गाड़ी भी बिजनौर निवासी की है। पुलिस ने गौरव के चाचा अनिल त्यागी की तहरीर पर 304 ए (गैरइरादन हत्या), 289 व 338 (लापरवाही से पूर्वक वाहन चलाकर घायल करना) की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Khajuri case: Case on two including BJP leader, Scooty rider Vansh and Gaurav were killed by speeding vehic
दीपक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
दोनों युवकों की मौत से खजूरी गांव के लोगों में दूसरे दिन भी जबरदस्त आक्रोश है। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने नामजदों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि तीनों वाहनों में कौन-कौन सवार थे, इसकी जांच होनी चाहिए। इनमें बिजनौर और स्थानीय नेताओं की जांच की मांग की गई।

तेज रफ्तार दौड़ाई जा रहीं थीं गाड़ियां
गांव के कुछ लोगों ने बताया कि भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में गाड़ियों को तेज रफ्तार दौड़ाने की होड़ लगी थी। दोनों युवक अपनी स्कूटी रोककर सड़क के एक ओर बात कर रहे थे। यह घटना सलमान खान वाली हिट एंड रन केस जैसी थी। परीक्षितगढ़ रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी लापरवाही दिखती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Khajuri case: Case on two including BJP leader, Scooty rider Vansh and Gaurav were killed by speeding vehic
गमजदा परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेरी गाड़ी नहीं थी, यह राजनीतिक साजिश : प्रिंस 
भाजपा नेता प्रिंस चौधरी ने दावा किया कि दुर्घटना के मामले में मुझे राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। न तो मैं उस गाड़ी में था और न ही मेरी गाड़ी उस काफिले में थी। मैं दूसरी गाड़ी से अलग एक कार्यक्रम में जा रहा था। सीसीटीवी कैमरे से साफ हो जाएगा कि मैं कौन सी गाड़ी में था। जिस गाड़ी से दुर्घटना हुई, उस पर कार्रवाई हो, पर मेरा नाम इससे जोड़ना ठीक नहीं है।

सत्ता के नशे में निर्दोषों को मार रहे: मांगेराम त्यागी 
किसान नेता मांगेराम त्यागी ने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के नशे में निर्दोष लोगों को मार रहे हैं। आरोपी भाजपा नेता पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इससे पहले लखीमपुर खीरी में गाड़ी से किसानों की कुचलकर हत्या कर दी गई थी। मुख्यमंत्री ऐसे मामलों में शामिल पार्टी नेताओं को निष्कासित करें। खजूरी गांव में दोनों युवकों के परिवार को सांत्वना देने के लिए जिला पंचायत सदस्य विकाश उपाध्याय, रालोद नेता नरेंद्र खजूरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पीलू त्यागी सहित अन्य भी पहुंचे। 
 
विज्ञापन
Khajuri case: Case on two including BJP leader, Scooty rider Vansh and Gaurav were killed by speeding vehic
थार

वंश के अंतिम संस्कार तक सतर्क रही पुलिस
गौरव के पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। वंश अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता और चाचा पशुओं को खरीदने के लिए राजस्थान गए हुए थे। वंश की मौत पर दोनों भाई मंगलवार सुबह लौटे, तब जाकर वंश का अंतिम संस्कार हुआ। परिवार और ग्रामीण रात भी वंश के शव के पास बैठकर विलाप करते रहे। पुलिस वंश के अंतिम संस्कार तक सतर्क रही। खजूरी गांव में पूरी रात पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस को आशंका थी कि कहीं सुबह होने पर गांव के लोग शव को सड़क पर रखकर जाम न लगा दें। हालांकि, पीड़ित परिवार ने धैर्य रखते हुए कहा वह हंगामा नहीं करेंगे, बल्कि इंसाफ की लड़ाई लडेंगे।

फॉरर्च्यूनर और थार गाड़ी के नंबरों से जांच कराई गई है। इसमें फॉरर्च्यूनर गाड़ी चालक प्रिंस चौधरी को नामजद और थार गाड़ी के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपी प्रिंस चौधरी की तलाश में दबिश चल रही है। सीसीटीवी कैमरे में गाड़ी दिखाई दी है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed