फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khadar people will get relief from two projects

दो परियोजनाओं से खादर के लोगों को मिलेगी राहत

Thu, 04 Feb 2021 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Khadar people will get relief from two projects
दो परियोजनाओं से खादर के लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

हस्तिनापुर। बरसात के मौसम में खादर के लोगों को रात-दिन जागकर काटने पड़ते थे। बाढ़ से कई सौ बीघा फसल बर्बाद हो जाती थी। काफी परिवार यहां से पलायन कर चुके हैं। प्रदेश सरकार की दो बड़ी परियोजनाओं के धरातल पर आने से लोगों को आने वाले समय से बाढ़ से राहत मिलेगी। इससे लोगों काफी खुश नजर आए। लोगों ने कहा कि अब से पहले किसी और सरकार ने क्षेत्र के लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया। इससे साल फतेहपुर प्रेम के समीप लगभग 10 करोड़ रुपये की परियोजना से तटबंध बनाया जा रहा है। फतेहपुर प्रेम में काम पूरा होने के बाद यहां तेजी से काम पूरा किया जाएगा। बुधवार को दूसरी परियोजना का लोकार्पण होने से लोगों में खुशी की लहर है।
बाढ़ से मिलेगी राहत
खादर के लोगों को कई साल से ऐसी ही परियोजनाओं की दरकार थी। उनका सपना योगी सरकार ने पूरा कर दिखाया। अब उन्हें बाढ़ से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। -सत्य प्रकाश शर्मा, शेरपुर
विज्ञापन

फसल हो रही थी बर्बाद
हर साल बाढ़ से लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो जाती थी। इससे लोगों की आर्थिक स्थिति प्रभावित होती थी। अब इन दो बड़ी परियोजनाओं से क्षेत्र में बाढ़ आने की संभावना समाप्त हो जाएगी। -प्रदीप कुमार, शेरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार करा रही विकास
योगी सरकार निरंतर विकास कार्य कर रही है। खादर क्षेत्र में आज तक किसी ने इतनी बड़ी परियोजना की सौगात नहीं दी। इन परियोजनाओं से खादर के किसानों की दिशा और दशा बदल जाएगी। -ध्यान सिंह प्रजापति, तारापुर
नहीं देना पडे़गा रात में पहरा
तटबंध बनने से प्रतिवर्ष होने वाले नुकसान से क्षेत्र के किसान और स्थानीय लोग सुरक्षित हो जाएंगे। बरसाती दिनों में रात में पहरा देने से भी लोग बचेंगे। सरकार की इस सौगात से लोग काफी खुश हैं। -रणवीर सिंह, दबखेड़ी
पूरा सहयोग मिला
कई सालों से चली आ रही मांग धीरे-धीरे योगी सरकार में पूरी हो रही हैं। विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।क्षेत्र में बड़ी परियोजनाओं से विकास के अवसर बनेंगे। -महेंद्र सिंह, शेरपुर
परेशानियों से बचेंगे
बरसात में दो महीने गंगा के किनारों पर ही बिताते हैं। गंगा के तटबंध को टूटने की आशंका को देखते हुए पहरा लगाते थे। सैकड़ों ग्रामीण अब बरसाती दिनों में होने वाली इन परेशानियों से बच जाएंगे। -नरेंद्र चौधरी, हंसापुर
पूरा हो रहा सपना
क्षेत्र में तटबंध का सपना पूरा हो रहा है। अब तक किसी सरकार ने खादर के ग्रामीणों के समस्या पर ध्यान नहीं दिया। अब बरसात के दिनों में कोई परेशानी नहीं होगी। बाढ़ आने का खतरा भी नहीं रहेगा। -सत्यपाल, शेरपुर

लोग होंगे सुरक्षित
अन्य सरकारों के मुकाबले भाजपा सरकार ने प्रदेश में ज्यादा विकास कार्य कराएं हैं। विधायक दिनेश खटीक का भी प्रयास सराहनीय रहा है। अब लोग बाढ़ से बच सकेंगे। परियोजना से लोग खुश हैं। -प्रदीप मान, मंडल महामंत्री रठौरा कला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed