{"_id":"6ac4becd5a13b9f81b085910","slug":"khaatu-shyaam-keertan-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1322070-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लो आ गया खाटू वाला श्याम हमारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लो आ गया खाटू वाला श्याम हमारा
विज्ञापन
... एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में गूंजे बाबा के भजन
.... पितृ पक्ष और तर्पण का महत्व बताते हुए भजनों से किया बाबा का गुणगान
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
एकादशी के पावन पर्व पर दशावतार भगवान परशुराम राधा-कृष्ण खाटू श्याम मंदिर गांधी आश्रम चौराहा जादूगर बाग में श्याम बाबा का संकीर्तन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6:30 बजे श्री खाटू श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अनिल कुमार गोयल ने ज्योति जला किया।
रोहित कंसल ने हारे के सहारे आजा और लो आ गया खाटू वाला भजनों के माध्यम से बाबा का आह्वान किया। पंडित कार्तिक शर्मा ने पितृ पक्ष एवं तर्पण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए थारी जय हो पितर महाराज भजन प्रस्तुत किया। नेहा गुप्ता ने कलयुग का राजा खाटू नरेश भजन सुनाया। वहीं करिश्मा शर्मा और कीर्ति शर्मा ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर खाटू नरेश की जय-जयकार से गूंजता रहा।
कार्यक्रम में पंडित सच्चिदानंद शर्मा, सुभाष शर्मा, मुकेश शर्मा, मधुमेह शर्मा, रतनलाल, अंकित बंसल, नवीन गुप्ता, सुमित, दीपक भिवानिया, अमित और अमित अग्रवाल रहे।