फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ketan and Tushar lead Panchavati to victory, the team reaches the finals

Meerut News: केतन और तुषार ने पंचवटी को दिलाई जीत, फाइनल में पहुंची टीम

Wed, 21 Jan 2026 03:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Ketan and Tushar lead Panchavati to victory, the team reaches the finals
पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीतकर फाइनल में किया प्रवेश।
मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी ग्राउंड पर खेले जा रहे अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रथम सेमीफाइनल में पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने टारगेट क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। यह मैच काफी रोमांचक रहा जिसमें पंचवटी की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


टारगेट क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 121 रन बनाए। टीम की ओर से अर्जुन मलिक ने 35 और आदित्य त्यागी ने 30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों में शुभ गुर्जर, आर्यन आर्या और नव्या ने दो-दो विकेट झटके, जबकि लविश सैनी और हर्ष राणा को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। केतन ने नाबाद 67 और तुषार पाल ने नाबाद 53 रनों की शानदार पारी खेली। टीम ने 27.3 ओवरों में मात्र एक विकेट खोकर 122 रन बनाकर मैच जीत लिया। टारगेट एकेडमी के गेंदबाज डोली ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण और आगामी मैच
मैच के मैन ऑफ द मैच केतन और फाइट ऑफ द मैच अर्जुन मलिक को कोच उमेश कुमार, अंजलि और गोपी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजक उमेश कुमार ने बताया कि बुधवार को द्वितीय सेमीफाइनल मैच युवा क्रिकेट एकेडमी और फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed