{"_id":"58cc2dee4f1c1b443732b185","slug":"kerosine-oil-spread-on-lady-in-brahampuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला पर उड़ेला केरोसिन, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला पर उड़ेला केरोसिन, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 18 Mar 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मपुरी में शुक्रवार को एक महिला पर केरोसिन उड़ेलकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। थाने में महिला ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी निवासी परमेश्वरी की ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 20 साल पहले हुई थी। आरोप है कि उसका पति और ससुराल वाले उसका दहेज उत्पीड़न करते थे। पति शराब पीता है और आए दिन मारपीट करता है। आरोप है कि शुक्रवार को उसके पति और ससुराल वालों ने उसके ऊपर केरोसिन उड़ेल दिया और आग लगाने की कोशिश की। इस बीच आसपास के लोगों ने पहुंचकर उसकी जान बचायी।
विज्ञापन
केरोसिन से भीगे कपड़ों में थाने पहुंची महिला ने हंगामा कर दिया। कहा कि वह कई बार पति और ससुराल वालों की महिला थाने में शिकायत कर चुकी है। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एक सप्ताह पहले उसे ससुराल से निकाल दिया गया था, तो वह ब्रह्मपुरी थाने पहुंची थी। लेकिन पुलिस ने उसे वापस ससुराल भेज दिया था। पुलिस ने महिला के पति को हवालात में बंद कराते हुए पीड़िता को किसी तरह समझाकर शांत कराया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी दिनेश सिंह का कहना है कि पारिवारिक विवाद में महिला के पति सुनील पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन