फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kerosine lekar tanki par chade

केरोसिन लेकर टंकी पर चढ़े शताब्दी नगर के किसान  

Sun, 20 May 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 May 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
kerosine lekar tanki par chade
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शताब्दीनगर में नई नीति से मुआवजे की मांग को लेकर किसान चार साल से धरने पर बैठे हैं। शनिवार सुबह आठ बजे किसान यहां स्थित पानी की टंकी पर चढ़े तो हड़कंप मच गया। एमडीए सचिव राजकुमार और सिटी मजिस्ट्रेेट शैलेंद्र सिंह और एसपी सिटी रणविजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दरअसल भाकियू के बैनर तले शताब्दीनगर योजना के गांव घोपला, रिठानी, जैनपुर, अछरौंडा के किसानों ने पंचायत बुलाई थी। भाकियू नेता विजयपाल घोपला 15 मई से यहां आमरण अनशन पर बैठे हैं। किसानों का आरोप है कि प्रशासन उनकी सुध नहीं ले रहा है। नतीजा यह रहा कि सुबह ही महिला व पुरुष किसान टंकी पर जा चढे़। 
विज्ञापन


समझाया पर नहीं बनी बात
अधिकारियों ने किसानों से कहा कि यह शासन स्तर का मामला है और वहीं बात की जा रही। लेकिन किसान नई नीति से ही मुआवजा मांगने और कमिश्नर या डीएम को मौके पर बुलाने बात पर अड़ गए। एमडीए सचिव व तहसीलदार करनवीर सिंह ने समझाते हुए कहा कि रविवार को अवकाश है। सोमवार को बात कर कोई न कोई समाधान निकल जाएगा। लेकिन किसान नहीं माने और सभी अधिकारी भी वापस लौट गए। डीएम के निर्देश पर देर शाम एडीएम सिटी मुकेश चंद और एसपी सिटी फिर से धरनास्थल पर पहुंचे। लेकिन किसानों ने साफ कह दिया कि जब तक शासन व प्रशासन से लिखित में नहीं दिया जाता, वे टंकी से नही उतरेंगे। देर रात तक किसान टंकी पर चढ़े रहे।
विज्ञापन


किसानों ने उड़ेला केरोसिन
किसानों को समझाने के लिए जब पुलिस टंकी पर चढ़ने लगी तो टंकी पर मौजूद एक किसान ने खुद पर केरोसिन उडे़ल लिया। जिसके बाद वहां मौजूद अफसरों में हड़कंप मच गया। सभी पुलिसकर्मी तुरंत टंकी से उतर गए। सभी का कहना था कि मांग पूरी होने के बाद वह उतरेंगे। यदि कोई ऊपर आया तो आत्मदाह कर लेंगे। प्रशासन ने जाल आदि का इंतजाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम बदला तो फूले हाथ पांव
तपती धूप में भी किसान टंकी पर डटे रहे। शाम के समय तेज हवा चलने लगी तो अधिकारियों ने किसान नेताओं से सभी को टंकी से नीचे उतारने की अपील की। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि आंधी आ रही है। कोई हादसा हो सकता है। किसान नेताओं ने भी उनसे नीचे उतरने के लिये कहा। लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed