{"_id":"63b4975b74caad37da6796d6","slug":"keep-your-heart-safe-attacks-increased-in-the-cold-meerut-news-mrt620433869","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: संभाल कर रखें दिल... ठंड में बढ़ गए अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: संभाल कर रखें दिल... ठंड में बढ़ गए अटैक
विज्ञापन
संभाल कर रखें दिल... ठंड में बढ़ गए अटैक
मेरठ। शास्त्रीनगर का रहने वाला राहुल महज 29 साल का है। हार्ट अटैक होने पर उसे मेडिकल लाया गया है। इसी तरह जागृति विहार के 63 वर्षीय रामपाल को भी हार्ट अटैक आने पर अस्पताल लाना पड़ा है। इस तरह के 10-12 मामले हर रोज मेडिकल कॉलेज में आ रहे हैं। दरअसल, ठंड बढ़ने के साथ-साथ हार्ट अटैक के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में 15 दिसंबर के बाद से हर रोज काफी संख्या में आ रहे हैं। इनमें युवा भी शामिल हैं। पिछले 15 दिन में यहां 150 से ज्यादा मरीज पहुंचे हैं। इससे पहले यह संख्या हर रोज महज 2-3 ही रहती थी।
सर्दियों के दौरान दिल के मरीजों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। जिन मरीजों को दिल की बीमारी होती है या जिन्हें पहले भी हार्ट अटैक आ चुका है, उन्हें ठंड के मौसम में हार्ट अटैक का खतरा करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव अग्रवाल बताते हैं कि ठंड के मौसम में नसें सिकुड़ती हैं और सख्त हो जाती हैं। इसे सक्रिय और गर्म करने के लिए रक्त का बहाव बढ़ जाता है। इससे ब्लड प्रेशर की बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है। सोते समय शरीर की सक्रियता धीमी हो जाती है, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) और शुगर लेवल नीचे आ जाता है, जिससे दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और इससे दिल को ज्यादा ऑक्सीजन चाहिए होती है। मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरज सोनी ने बताया कि इस मौसम में हमें धूप ज्यादा नहीं मिल पाती। सूर्य की किरणों से मिलने वाला विटामिन डी हमारे ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है और हाईपरटेंशन नहीं होने देता, लेकिन धूप नहीं मिलने से यह नहीं हो पाता।
हृदय, शुगर के मरीज और मोटे लोगों को खतरा ज्यादा
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि जिन लोगों को ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और रक्तचाप की शिकायत है, मोटे हैं या फिर धूम्रपान करते हैं, ऐसे लोगों को हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है। लिहाजा वजन कम करें, धूम्रपान न करें और बाकी बीमारियों को भी कंट्रोल में रखें। दिक्कत होने पर चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।
विज्ञापन
सर्दियों में दिल को ऐसे रखें मजबूत
खुद को पूरा वक्त गर्म रखना चाहिए।
बहुत भोर में टहलने न जाएं, कोहरे में जाने से बचें।
नमक का कम इस्तेमाल करें।
शरीर में नमक अधिक होने से दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।
दिल की बीमारों को नियमित दवाई लेनी चाहिए।
नियमित रूप से अपने हार्ट का चेकअप कराना चाहिए।